विज्ञापन

आश्रम में चल रहा था नकली नोटों का कारखाना, बाहर धर्म-योग का बोर्ड, अंदर करोड़ों की फेक करेंसी मिली

Fake currency racket Gujarat: श्री सत्य योग फाउंडेशन’ के आश्रम में नकली नोट छापने का गोरखधंधा चल रहा था. बाहर से धर्म और योग का केंद्र दिखने वाला यह आश्रम अंदर ही अंदर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले नेटवर्क का अड्डा बना हुआ था.

आश्रम में चल रहा था नकली नोटों का कारखाना, बाहर धर्म-योग का बोर्ड, अंदर करोड़ों की फेक करेंसी मिली
Fake currency racket Gujarat
  • अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सूरत से संचालित नकली नोट रैकेट का खुलासा कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है
  • सूरत के धोरण पारडी गांव में स्थित ‘श्री सत्य योग फाउंडेशन’ आश्रम में नकली नोट छापने का कारोबार चल रहा था
  • पुलिस ने अमराईवाड़ी इलाके से 40 हजार से ज्यादा नकली नोट बरामद किए जिनकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

गुजरात में नकली नोटों के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा खुलासा किया है. सूरत से संचालित हो रहे फेक करेंसी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकली नोटों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात ये है कि इस पूरे खेल की जड़ एक आध्यात्मिक आश्रम से जुड़ी हुई निकली. जांच में सामने आया है कि सूरत के कामरेज तालुका के धोरण पारडी गांव में स्थित ‘श्री सत्य योग फाउंडेशन' के आश्रम में नकली नोट छापने का गोरखधंधा चल रहा था. बाहर से धर्म और योग का केंद्र दिखने वाला यह आश्रम अंदर ही अंदर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले नेटवर्क का अड्डा बना हुआ था.

Latest and Breaking News on NDTV


40 हजार से ज्यादा नकली नोट बरामद

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरत से नकली नोटों की बड़ी खेप अहमदाबाद लाई जा रही है. इसी आधार पर अमराईवाड़ी इलाके में वॉच लगाई गई, जहां संदिग्ध गतिविधि के बाद एक महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 500 रुपये की 40 हजार से ज्यादा नकली नोट बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है.

500 दो और तीन गुना नकली करेंसी लो

पूछताछ में सामने आया कि ये नकली नोट सूरत के वराछा इलाके में छापी गई थीं और इन्हें बाजार में चलाने के लिए खास स्कीम बनाई गई थी- “500 असली दो और 1500 नकली लो”. यानी 66 लाख असली के बदले 2 करोड़ की फर्जी करेंसी बाजार में उतारने की तैयारी थी. आरोपी पहली ही डील के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

Latest and Breaking News on NDTV

क्राइम ब्रांच की टीम ने सूरत में आश्रम और अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर, विशेष कागज, रंग और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. आश्रम की गाड़ियों का भी इस्तेमाल इस नेटवर्क में किया जा रहा था.पंचनामा के दौरान 40 हजार से ज्यादा नोटों के सीरियल नंबर दर्ज करने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी से पहले किसकी फोटो हुआ करती थी? जान लीजिए जवाब
 

Latest and Breaking News on NDTV

देशभर में बनाना चाहते थे एजेंट 

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी देशभर में एजेंट तैयार करने की योजना बना रहे थे और मोटे कमीशन का लालच देकर नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहे थे. फिलहाल पुलिस इस रैकेट के अन्य कनेक्शन, संभावित सफेदपोश सहयोगियों और अन्य राज्यों तक फैले नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है. इस कार्रवाई के बाद पूरे गुजरात में सनसनी फैल गई है.

ये भी पढ़ें: बैंक ही नहीं नोट भी हैं अनोखे स्विट्ज़रलैंड के, सिर्फ 1 नोट की कीमत 1 लाख रुपये से ज़्यादा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com