अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सूरत से संचालित नकली नोट रैकेट का खुलासा कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है सूरत के धोरण पारडी गांव में स्थित ‘श्री सत्य योग फाउंडेशन’ आश्रम में नकली नोट छापने का कारोबार चल रहा था पुलिस ने अमराईवाड़ी इलाके से 40 हजार से ज्यादा नकली नोट बरामद किए जिनकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है