केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की फाइल तस्वीर
अहमदाबाद:
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी अपने राज्यसभा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने को चिंतित है और इसके विधायक बनासकांठा जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को छोड़कर चले गए.
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव से पहले अपने विधायकों को बेंगलुरू भेज दिया है. उसका आरोप है कि विधायकों को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जोखिम भरा अवतार, देखें Video...
स्मृति ने बनासकांठा में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस विधायकों ने बनासकांठा में अपने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को अलग-थलग छोड़ दिया है.
VIDEO : गुजरात में बाढ़ का कहर
उन्होंने कहा, 'बनासकांठा के लोग अपने कांग्रेस प्रतिनिधियों को ढूंढ रहे हैं जिन्होंने पिछले चुनाव में वादा किया था कि वे उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे.' स्मृति ने सोमवार को जिले के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं