विज्ञापन

स्मृति ईरानी का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 9 महीने में ही होगा ऑफ एयर? जानें क्या कहते हैं मेकर्स 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi : ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के मेकर्स ने 9 महीने में स्मृति ईरानी के शो के ऑफ एयर होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है.  

स्मृति ईरानी का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 9 महीने में ही होगा ऑफ एयर? जानें क्या कहते हैं मेकर्स 
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बंद होने की खबरों पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

स्टार प्लस ने अपने पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 के 9 महीने में ही ऑफ एयर होने और उसकी जगह नए शो आने की सभी अफवाहों पर आधिकारिक रूप से विराम लगा दिया है. पिछले कुछ दिनों से यह खबरें सामने आ रही थीं कि शो को बंद किया जा रहा है और उसकी जगह ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' नाम का नया शो लाया जाएगा. इन सभी बातों पर अब स्टार प्लस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि ये सारी अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और शो को बंद करने या किसी दूसरे शो से रिप्लेस करने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है. 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के मेकर्स ने बताया सच

आधिकारिक घोषणा साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “हमने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 बंद होने जा रहा है और उसकी जगह ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' लाया जाएगा. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद हैं; हम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 को बंद नहीं कर रहे हैं और अभी तक शो की कोई एंड डेट तय नहीं की गई है.”

ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर हैं के तिवारी जी का बदला अवतार, रैंप पर उतरे अंगूरी भाभी के पति, लोग बोले- गोरी मेम ने किया मेकओवर

सास भी कभी बहू थी के बारे में 

सास भी कभी बहू थी टीवी का पॉपुलर शो रहा है, जो 3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर शुरू हुआ था और 2008 तक चला. शो में तुलसी विरानी के किरदार में स्मृति इरानी में नजर आईं. सीरियल में सास-बहू के रिश्ते, परिवार की खुशियां, झगड़े, प्यार और मुश्किलें दिखाई गई. जबकि अब 9 महीने शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- इंडियन आइडल से विशाल डडलानी को हटाने की मांग, वजह बना पाकिस्तानी जर्नलिस्ट के साथ वायरल वीडियो!

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Smriti Irani News,  Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com