गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ( फाइल फोटो )
- वडोदरा से विधायक हैं योगेश पटेल
- '7वीं बार विधायक चुने के बाद भी कुछ न मिला'
- नितिन पटेल पहले ही जता चुके हैं नाराजगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:
गुजरात में बीजेपी के अंदर नाराजगी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. एक तो बीजेपी के पास वैसे भी विधायकों की संख्या कुछ खा नहीं है ऐसे में उसे सरकार चलाने के लिए बहुत ही फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा. लेकिन मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर उपजा असंतोष अब बड़ा संकट बन सकता है. अभी तक वित्त मंत्रालय न मिलने से उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की नाराजगी की खबरें आ रही थीं. हांलाकि वो विभागों के बंटवारे को लेकर नाराज़गी की जगह सम्मान की लड़ाई बता रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बात आलाकमान तक पहुंचा दी है.
कांग्रेस विधायक का नितिन पटेल को आमंत्रण, बीजेपी छोड़ो और सरकार बनाओ
वहीं अब नितिन पटेल के अलावा बड़ोदा से विधायक योगेश पटेल भी नाराज हो गए हैं. उनका कहना है कि सात बार विधायक बनने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला. बताया जा रहा है कि गुजरात के कई पटेल नेता नितिन पटेल का साथ देते दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो : उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल अपनी ही पार्टी से नाराज
आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने अभी तक अपना कार्यभार नहीं संभाला है. पिछली बार वित्त, शहरी विकास, उद्योग और राजस्व जैसे दमदार मंत्रालयों चलाने वाले नितिन पटेल को इस बार कम अहमियत वाले स्वास्थ्य, सड़क-भवन जैसे मंत्रालय मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक जिसे वह आत्मसम्मान में ठेस का मुद्दा बताकर इस्तीफा की भी बात कर चुके हैं. वहीं पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि अगर नितिन पटेल 10 विधायकों के साथ बीजेपी छोड़ देते हैं तो वह उनके लिए कांग्रेस से बात कर सकते हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं