विज्ञापन

गोल्डन बूट की रेस हुई रोमांचक: यहां से मेसी और एम्बाप्पे की कोई गांरटी नहीं, इन दो सितारों ने दिया बड़ा चैलेंज

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के गोल्डन बूट की रेस में इंग्लैंड के फॉरवर्ड खिलाड़ी जूड बेलिंगहैम और कैप्टन हैरी केन, मेसी और एम्बाप्पे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

गोल्डन बूट की रेस हुई रोमांचक: यहां से मेसी और एम्बाप्पे की कोई गांरटी नहीं, इन दो सितारों ने दिया बड़ा चैलेंज
लियोनल मेसी और किलियन एम्बाप्पे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने आखिरी दौर में है. टूर्नामेंट में अब केवल चार मैच शेष रह गए हैं. जिसमें दो मैच सेमीफाइनल राउंड के हैं और क्रमशः एक-एक मुकाबला फाइनल और तीसरे स्थान के लिए है. ज्यों-ज्यों टूर्नामेंट के समापन की घड़ी नजदीक आ रही है. लोगों के यह जानने की उत्सुकता भी तेज होती जा रही है कि इस बार गोल्डन बूट का अवॉर्ड किस खिलाड़ी के हाथ में जाएगा. टूर्नामेंट के 100 मैच पूरे हो जाने के बाद फिलहाल रेस में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे सबसे आगे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में आठ गोल दागने के अलावा तीन असिस्‍ट भी किए हैं. 100 मुकाबले पूरे हो जाने के बाद एम्बाप्पे को मौजूदा समय में कोई चैलेंज कर रहा है तो वह अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी हैं. उन्होंने भी टूर्नामेंट में आठ गोल दागे हैं. मगर उनके असिस्‍ट करने की संख्या एम्बाप्पे से एक कम है. उन्होंने दो असिस्‍ट किए हैं. 

मेसी और एम्बाप्पे को इन सितारों से मिल रही है चुनौती 

वैसे तो पूरी संभावना नजर आ रही है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का गोल्डन बूट अवॉर्ड एम्बाप्पे और मेसी में से किसी एक दिग्गज के हाथ में जा सकता है. मगर दो खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो इन दोनों दिग्गजों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के फॉरवर्ड जूड बेलिंगहैम और कैप्टन हैरी केन हैं. ये युवा सितारा भी जारी टूर्नामेंट में धूम मचा रहे हैं. शेष बचे मुकाबलों में वह अपने रंग में रंगे नजर आते हैं और किस्मत का साथ मिलता है तो वह प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं. 

6-6 गोल दाग चुके हैं बेलिंगहैम और केन

खबर लिखे जाने तक बेलिंगहैम और केन भी क्रमशः 6-6 गोल दाग चुके हैं. इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक असिस्‍ट भी किए हैं. जारी टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों की जुगलबंदी टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है. बेलिंगहैम और केन के खेल को देख एक बार फिर से इंग्लैंड के फुटबॉल प्रेमियों को खिताब की आस जगनी लगी है. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने महज एक बार फीफा वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया है. टीम के बास उस इतिहास को दोहराने का सुनहरा मौका है. 

टूर्नामेंट के शेष बचे मैच

सेमीफाइनल 1: फ्रांस बनाम स्पेन (14/15 जुलाई)
सेमीफाइनल 2: इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना (15/16 जुलाई)
तीसरे स्थान का मैच: (दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीमों के बीच) – 18 जुलाई
फाइनल: 19 जुलाई 2026 (मेटलाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी)

यह भी पढ़ें- कभी आर्सेनल से बाहर कर दिए गए थे केन, आज बन गए इंग्लैंड की सबसे बड़ी उम्मीद, संघर्ष की कहानी रुला देगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com