लियोनल मेस्सी, रोनाल्डो जैसे फुटबॉल के महान खिलाड़ी, जब एक्शन में होते हैं तो विरोधी टीम पर दवाब अपने नाम बढ़ जाता है. विरोधी टीम के गोलकीपर से लेकर डिफेंडर तक, सब दवाब में होते हैं. यह महान खिलाड़ी जब अपने ड्रिब्लिंग के जादू से डिफेंडर को छकाते हुए गोलपोस्ट में बॉल डालते हैं तो दवाब में आगे वाले का न सिर्फ डिफेंस बिखरा सा दिखता है, बल्कि यह काफी आसान गोल दिखने लगता है, जिसे देखने के बाद गोलकीपर और डिफेंडर दोनों शर्मा जाए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फुटबॉल के 10 सबसे शर्मनाक गोल दिखाए गए हैं. इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं.
इसमें सबसे आखिरी नंबर पर दिमित्री पायेत को रखा गया है. मेक्सिकन लीग में उनका यह गोल आज भी फैंस के जेहन में हैं. पायेत सभी को छकाते हुए गेंद खुद लेकर पेनल्टी बॉक्स में में पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने सामने खड़े ओचोआ को छकाया और बड़ी ही आसानी से गोल पोस्ट में डाल दी. इसके बाद वेला के गोल को रखा गया है, जिसमें वह चार डिफेंडर और गोलकीपर को बुरी तरह से छकाकर गोलपोस्ट के बेहद करीब से बॉल नेट्स में पहुंचा देते हैं.
इस लिस्ट में आठवें स्थान पर ब्राजीलियाई फुटबॉलर ग्रेफाइट का गोल है. दो डिफेंडर बॉल लेने के प्रयास में ग्रेफाइट के पीछे रहते हैं, लेकिन वह दोनों को छकाते हैं और फिर गोलकीपर को. इसके बाद दो और डिफेंडर के खिलाफ उनका जादू दिखता है और बेहद ही आसानी से गोल करत देते हैं.
सातवें स्थान पर मेस्सी के गोल को रखा गया है. जब वो हाफ लाइन से थोड़ा आगे से बॉल को लेकर आते हैं और गोलकीपर के सामने से चिप करते हुए बहुत ही आसानी से गोल दाग देते हैं.
इसके बाद काका, ओजिल, इब्राहिमोविच के गोल हैं. लेजेंज ओकोचा का गोल है. इस गोल में उन्होंने बॉक्स के अंदर शानदार ड्रिबलिंग और ड्रैग-बैक से पूरी डिफेंस और महान गोलकीपर ओलिवर काह्न को छकाया. इस गोल को आज भी जर्मन फुटबॉल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गोल माना जाता है. ओकोचा का यह गोल तीसरे स्थान पर है.
महान डच फुटबॉलर डेनिस बर्गकैंप, जिन्हें उनके शानदार और कलात्मक गोलों के लिए भी याद किया जाता है, उनका यह गोल दूसरे स्थान पर रखा गया है. बर्गकैंप को 30 गज की करीब दूरी से पास मिला था. बर्गकैंप ने हवा में आती गेंद को अपने दाहिने पैर से बेहद खूबसूरती से लपका. दूसरे टच में उन्होंने अर्जेंटीना के डिफेंडर को चकमा दिया, और तीसरे टच में गोलकीपर को और फिर ऊपर से गेंद को नेट में डाल दिया.
इसके बाद पहले स्थान पर डॉस सैंटोस के गोल को रखा गया है, जब उन्होंने 2011 में CONCACAF गोल्ड कप के फाइनल में अमेरिका के खिलाफ अपना जादुई टच दिखाया था. डॉस सैंटोस ने शानदार फुर्ती और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के डिफेंडर्स और गोलकीपर टिम हॉवर्ड को छकाते हुए बॉक्स के कोने से गेंद को सीधे गोल पोस्ट के ऊपर से नेट में चिप कर दिया.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को अलग ड्रेसिंग रूम देने पर ECB ने तोड़ी चुप्पी, क्या ICC दे सकता है दखल, जानें नियम
यह भी पढ़ें: मैक्सिको ने रचा इतिहास, ग्रुप स्टेज में लगाई जीत की हैट्रिक, लेकिन फैंस ने लगा दिया दाग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं