विज्ञापन

हर सेमीफाइनल से करोड़ों कमाएगा फीफा, कहां-कहां से आता है पैसा, ICC भी ज्यादा पीछे नहीं, जानें दोनों का अंतर

फीफा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि साल 2030 में होने वाले विश्व कप में 64 टीमें हिस्सा लेंगी. ऐसे में आप अनुमान लगा सकते हैं कि चार साल बाद पैटर्न बॉडी की कमाई कितनी होगी

हर सेमीफाइनल से करोड़ों कमाएगा फीफा, कहां-कहां से आता है पैसा, ICC भी ज्यादा पीछे नहीं, जानें दोनों का अंतर
फीफा सेमीफाइनल की प्रतीकात्मक तस्वीर
Source: Social media

पिछले करीब एक महीने से चले आ रहे फीफा फुटबॉल विश्व कप 2026 (Fifa 2026) अपने आखिरी राउंड में आ पहुंचा है. और डलास स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार मंगलवार रात 12:30 बजे फ्रांस और स्पेन (France v/s Spain) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ ही इस राउंड का आगाज हो जाएगा. अभी तक मेगा टूर्नामेंट ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. और शायद यही वजह है कि फीफा ने 2030 में होने वाले संस्करण के लिए 48 से बढ़ाकर टीमों की संख्या 64 कर दी है. साफ है कि वैश्विक स्तर पर फुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ रही है, तो वहीं फीफा की कमाई में भी हालिया सालों या कहें पिछले विश्व कप की तुलना में खासा इजाफा होता दिखाई पड़ रहा है. यह आप फीफा को एक सेमीफाइनल मुकाबले से भारतीय रुपयों में होने वाली कमाई और कुल शुद्ध मुनाफ से समझ सकते हैं. आप कदम दर कदम जानें कि फीफा की  कितनी कमाई है, कहां-कहां से पैसा आता है. और क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुकाबले में यह कहां खड़ा है, आदि.

फीफा वर्ल्ड कप 2026: कुल अनुमानित कमाई

आगे बढ़ने से पहले हम साफ कर दें कि फीफा और आईसीसी दोनों ही संस्थाएं मैचों का आधिकारिक रेवेन्यू/शुद्ध लाफ की रिपोर्ट जारी नहीं करते. लेकिन अनुमान और अलग-अलग रिपोर्ट के आधार पर  एक वास्तविक  तस्वीर जरूर पेश की जा सकती है. इसी के तहत FIFA का 2026 विश्व कप से करीब 8.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 76,000-77,000  करोड़ रुपये) का राजस्व (कुल कमाई) हासिल कर सकती है.

एक सेमीफाइनल से अनुमानित कमाई

फुटबॉल की पैतृक संस्था मेगा टूर्नामेंट के एक सेमीफाइनल से फीफा को करोड़ों का फायदा होता है. और अगर यह अंतिम चार का मुकाबला अर्जेंटीना बनाम ब्राजील जैसा स्वप्न सरीखा हो, तो फिर तो कहने ही क्या! चलिए इसी मैच को पैमाना मानकर आगे बढ़ते हैं.  आप जानिए की फीफा को सिर्फ एक 'बड़े सेमीफाइनल' मुकाबले से  मोेटे तौर पर कहां-सहां से और कितनी कमाई होती है. 
 

आय का स्रोतअनुमानित कमाई (करोड़ रुपये में)
ग्लोबल टीवी राइट्स380
ग्लोबल स्पॉन्सर्स (एडिडास, कोकाकोला, वीसा आदि)180
स्टेडियम टिकट बिक्री170
हॉस्पिटेलिटी और वीआईपी बॉक्सेस160
मर्चेंडाइस35
डिजिटल/ओटीटी25
लाइसेंसिंग15
फूड एंड बेवरेज शेयर10
अन्य10
कुल अनुमानित आय985 करोड़ रुपये

एक बड़े सेमीफाइनल के आयोजन पर आने वाला अनुमानित खर्च

अब जबकि फीफा की आयोजन पर भारी-भरकम कमाई होती है, तो बड़े मैच का आयोजन भी संभव नहीं है. सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले पर अच्छी-खासी रकम खर्च होती है. आप जान लीजिए कि किस-किस मद में अनुमान के तौर पर कितनी रकम खर्च होती है. 

मदअनुमानित खर्च (करोड़ रुपये में)
स्टेडियम ऑपरेशन45
सिक्योरिटी40
ब्रॉडकॉस्टिंग प्रोडक्शन55
टीम लॉजिस्टिक्स (आना-जाना, ठहरना आदि)30
फीफा स्टॉफ25
प्राइज मनी वितरण (दोनों टीमों को मिलाकर)40
तकनीक (VAR आदि)20
इंश्योरेंस10
मिले-जुले खर्च25
कुल खर्च290 करोड़ रुपये

एक बड़े सेमीफाइनल मुकाबले का अनुमानित शुद्ध लाभ

इस तरह फीफा को एक सेमीफाइनल की कुल आय में से कुल खर्च घटाने पर अच्छी खासा शुद्ध लाभ प्राप्त होता है. यह लाभ कर चुकाने से पहले का है. इसका एक बड़ा हिस्सा संस्था को कर के रूप में भी चुकाना पड़ता है. इस तरह फीफा को एक बड़े सेमीफाइनल मुकाबले से करीब 695 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होता है.  और फीफा आज खेले जाने वाले फ्रांस बनाम स्पेन सेमीफाइनल मुकाबे से करीब 630 करोड़ रुपये से लेकर 825 करोड़ रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकती है. और ऐसा ही मुनाफा अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल से मिलने की उम्मीद है. वहीं, कुल रेवेन्यू यानी कमाई 920 से लेकर 1,115 करोड़ रुपये तक होने की उम्मीद है. 

ICC का सेमीफाइनल: भारत बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल के अनुमानित कमाई 

साफ है कि भारत-पाकिस्तान मैच विश्व के किसी भी हिस्से में हो. यह एशिया कप हो या विश्व कप, दोनों देशों का सेमीफाइनल मुकाबला आयोजक की तिजोरी में खासी रकम जमा करा देता है. यह व्यावसायिक पहलू से क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है. चलिए जानिए भारत-पाकिस्तान जैसे सेमीफाइनल मुकाबले से ICC को अनुमानित कितना शुद्ध लाभ होता है. 

आय का स्रोतअनुमानित कमाई (करोड़ रुपयों में)
ब्रॉडकास्ट राइट्स360
स्पॉन्सर्स120
टिकट्स60
हॉस्पिटेलिटी45
मर्चेंडाइस15
डिजीटल स्ट्रीमिंग20
लाइसेंसिंग5
फूड एंड बेवेरेज5
अन्य5
कुल कमाई 635 करोड़ रुपये

पाकिस्तान सेमीफाइनल मुकाबले का अनुमानित खर्च

मदअनुमानित खर्च (करोड़ रुपये में)
स्टेडियम25
सिक्योरिटी25
ब्रॉकास्ट प्रोडक्शन35
टीम15
आईसीसी स्टॉफ10
प्राइज मनी वितरण20
तकनीक (DRS आदि)10
इंश्योरेंस5
मिले-जुले खर्छ15
कुल अनुमानित खर्च160 करोड़ रुपये

 

ICC को एक बड़े सेमीफाइनल से अनुमानित लाभ

इस तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विश्व कप के भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े सेमीफाइनल की कुल कमाई से कुल अनुमानित खर्च घटाने पर आईसीसी को करीब 475 करोड़ रुपये का फायदा होता है

दोनों संस्थाओं के बीच सीधी तुलना

आप एक और सारणी के जरिए जान लीजिए कि दोनों संस्थाओं के बीच विश्व कप के एक बड़े सेमीफाइनल के आयोजन पर कुल किन बातों का अंतर है

तुलनाफीफा का सेमीफाइनलआईसीसी का 'बड़ा सेमीफाइनल'
कमाई985 करोड़635 करोड़
शुद्ध लाभ695 करोड़475 करोड़
टीवी दर्शक30-40 करोड़ से ज्यादा दर्शक15-25 करोड़ से ज्यादा दर्शक
स्पॉन्सर्सवैश्विकमुख्य रूप से क्रिकेट बाजार
टिकट बिक्रीबहुत ज्यादामध्यम स्तर
हॉस्पिटेलिटीबहुत अधिकमध्यम स्तर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Federation Internationale De Football Association, International Cricket Council, Cricket, Football, France Vs Spain 07/15/2026 102402, England Vs Argentina 07/16/2026 102403
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com