विज्ञापन

नहीं चली ट्रंप की तिकड़मबाज़ी, बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराकर किया वर्ल्ड कप से बाहर

अमेरिकी राष्ट्रपति की पहल पर फ़ीफ़ा के मेज़बान टीम के फोलारिन बैलोगुन से रेड कार्ड वापस लेने के फ़ैसले का राउंड ऑफ़ 16 मैच पर कोई असर नहीं दिखा.

नहीं चली ट्रंप की तिकड़मबाज़ी, बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराकर किया वर्ल्ड कप से बाहर
FIFA World Cup 2026 Belgium Thrash USA 4-1

अमेरिकी फारवर्ड फोलारिन बेलोगुन के रेड कार्ड संस्पेंशन को लेकर मैदान से बाहर हंगामा मचा हुआ था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फुटबॉल संस्था के प्रमुख से इसको लेकर बातचीत की और शीर्ष निकाय ने मैच रेफरी का फैसला पलट दिया. ऐसे में मंगलवार सुबह होने वाले इस मैच पर फैंस की नजरें थी. लेकिन बेल्जियम ने इस मुकाबले को एकतरफा कर दिया और अमेरिका को राउंड ऑफ 16 में 4-1 से रौंदरकर उसे वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. इस हार के साथ ही अमेरिकन ड्रीम पर टूट गया. बेल्जियम का सामना अब क्वार्टर फाइनल नें स्पेन से होगा. बेल्जियम की ओर से चार्ल्स डी केटेलेयर ने दो, हैंस वानाकेन ने और सब्स्टीट्यूट रोमेलु लुकाकू ने एक-एक गोल किया. 

अमेरिकी स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन के रेड कार्ड सस्पेंशन वापस लेने को लेकर काफी हंगामा बरपा हुआ था.  लेकिन मैदान पर वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए.  सोमवार को सिएटल के लुमेन फील्ड में हुए मैच के लिए उन्हें अमेरिकी की शुरुआती इलेवन में शामिल किया गया था. 

बेल्जियन को डी केटेलेयर ने शुरुआती 9वें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी. हालांकि, उसकी यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रही क्योंकि मलिक टिलमैन के डिफ्लेक्टेड फ्री-किक ने 31वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया. हालांकि, अमेरिका ज्यादा देर तक मैच बराबरी पर नहीं रह सका और डी केटेलेयर ने 33वें मिनट में मुकाबले का अपना दूसरा गोल किया.

हाफ टाइम पर 1-2 से पीछ चल रही अमेरिका, दूसरे हाफ में बुरी तरह पिटा. उसका डिफेंस और अटैक दोनों ही बिखरा रहा. हैंस वानाकेन ने 57वें मिनट में फील्ड से एक आसान गोल किया क्योंकि अमेरिकी गोलकीपर गोलपोस्ट छोड़कर काफी आगे आ गए थे, और कोई भी अमेरिकी खिलाड़ी पोस्ट के पास नहीं था. हैंस वानाकेन ने एक पास को सीधे गोलपोस्ट में मार दिया. इस गोल के साथ ही अमेरिकी खिलाड़ियों के हौसले टूटते से दिखे.  आखिरी में वरिष्ठ स्ट्राइकर लुकाकू ने स्टॉपेज टाइम में चौथा गोल करके बेल्जियम की जीत सुनिश्चित कर दी. 

यह भी पढ़ें: नॉर्वे ने रचा इतिहास, 88 सालों में पहली बार किया ऐसा, पांच बार की चैंपियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर

यह भी पढ़ें: IND VS ENG 3rd T20I: क्या असर दिखाएगी ट्रेंट ब्रिज की पिच, किस XI के साथ उतरेगा भारत? जानें तमाम बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
United States, Belgium, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com