क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ 41 साल की उम्र में मैदान पर उतरकर इतिहास रच दिया और वह वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने. इस मुकाबले में उन्होंने गोल भी किया जो उनके वर्ल्ड कप नॉकआउट का पहला गोल है. हालांकि, इस मैच से पहले उनकी बहन कैटिया एवेरो ने इस पुर्तगाली स्टार के रिटायरमेंट को ओर इशारा कर सनसनी मचा दी.
रोनाल्डो की बहन कैटिया एवेरो ने स्पोर्टटीवी से बातचीत में कहा,"मेरे पास एक भरोसेमंद सोर्स से जो जानकारी है, उसके मुताबिक वह अलविदा कह सकते हैं. जब तक यह है, इसका मज़ा लो. यह आज नहीं, बल्कि जल्द ही होगा. मुझे लगता है कि यह उनका लास्ट डांस होगा."
🚨 BREAKING: Cristiano Ronaldo to retire from international football with Portugal after the World Cup, his sister Katia says.
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) July 2, 2026
“Enjoy it while it lasts. It's ending soon. The info I have, from a reliable source… this is his LAST DANCE”, told SportTV. pic.twitter.com/3WbtZgEHrH
रोनाल्डो, जिन्होंने अगस्त 2003 में 18 साल की उम्र में पुर्तगाल के लिए डेब्यू किया था, अब देश के लिए सबसे अधिक अपिरियेंस और गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. रोनाल्डो छह वर्ल्ड कप में खेलने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक हैं.
क्रोएशिया के खिलाफ 41 साल और 147 दिन की उम्र में नॉकआउट गेम शुरू करने वाले वह वर्ल्ड कप इतिहास में उम्रदराज खिलाड़ी बने. रोनाल्डो 2016 में पुर्तगाल को उसकी पहली बड़ी ट्रॉफी, यूरोपियन चैंपियनशिप, दिला चुके हैं, लेकिन वर्ल्ड कप ट्रॉफी अब तक उनसे दूर रही है.
यह वर्ल्ड कप से पहले ही तय माना जा रहा था कि रोनाल्डो का यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा. लेकिन पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने टूर्नामेंट से पहले कहा था कि रोनाल्डो के अगले वर्ल्ड कप में खेलने की काबिलियत पर कोई शक नहीं है.
मार्टिनेज ने पिछले महीने कैडेना सेर रेडियो से कहा था, "उन्होंने यह कमाया है. मैंने कई ऐसे खिलाड़ियों के साथ काम किया है जिन्होंने चैंपियंस लीग या बैलन डी'ओर जीता है, और अगले ही दिन उनकी भूख खत्म हो जाती है. रोनाल्डो के साथ जो है, वह एक अलग सोच का उदाहरण है."
"मेरा मानना है कि वह लक्ष्य रखने से ही लंबी उम्र मिलती है. बेशक, एक जेनेटिक पहलू भी है, वह जो मेहनत करता है - वह हर उस चीज़ का इस्तेमाल करता है जो उसके शरीर की मदद कर सकती है, और वो मेंटली तौर पर भी मजबूत है."
यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम हुआ एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर रचा इतिहास
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका को हराकर 5वीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं