विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2018

फीफा विश्व कप : अल्जीरिया ने अपने कोच को दिखाया बाहर का रास्ता

फीफा विश्व कप : अल्जीरिया ने अपने कोच को दिखाया बाहर का रास्ता
अल्जीयर्स:

अल्जीरिया फुटबाल महासंघ ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रबाह मादजेर को उनके पद से हटाने की घोषणा की है. छह माह पहले ही रबाह ने टीम के कोच पद का कार्यभार संभाला था. खबरों के अनुसार पिछले साल अक्टूबर में रबाह को अल्जीरिया की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कप्तान बनाया गया था. उन्हें स्पेन के निवासी लुकास अल्काराज के स्थान पर टीम के कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 

रबाह के मार्गदर्शन में टीम फीफा विश्व कप में प्रवेश हासिल नहीं कर पाई. रूस में 14 जून से विश्व कप टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है. 

अल्जीरिया फुटबाल महासंघ ने अपने बयान में कहा, "एफएएफ अध्यक्ष खेरेदीने जेत्ची और राष्ट्रीय टीम के कोच रबाह के बीच बैठक के बाद आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया है."

बयान में कहा गया कि यह फैसला सीएएन-2019 (अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स) के लिए राष्ट्रीय टीम के तकनीकी स्टॉफ द्वारा तैयारी शुरू किए जाने से पहले लिया गया है. (इनपुट आईएएनएस)

फुटबॉल की और खबरों के लिए क्लिक करें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com