विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2024

दांतों पर जमा पीली परत को हटाने के लिए इस तरह से करें फिटकरी का इस्तेमाल, मोतियों की तरह चमकेंगे दांत

yellow teeth Home Remedies: फिटकरी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गंदगी को साफ करने में बेहद लाभदायी होते हैं. ये प्लाक को हटाने में मदद करने के साथ ही इसे दोबारा आने से भी रोकने में मदद कर सकता है.

दांतों पर जमा पीली परत को हटाने के लिए इस तरह से करें फिटकरी का इस्तेमाल, मोतियों की तरह चमकेंगे दांत
Peele Dant Kaise Saaf Kare: घर पर बनाएं ये मंजन साफ हो जाएंगे पीले दांत.

Peele Dant Kaise Saaf Kare: आपकी मुस्कान आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती है. लेकिन ये मुस्कान तब फीकी पड़ जाती है जब आपके दांत पीले रंग के होते हैं. जहां आपकी मुस्कुराहट आपकी पर्सनालिटी को एट्रैक्टिव बनाती है वही पीले दांतों की वजह से ये आपकी हंसी को फीकी कर देती है. पीले दांत आपकी ओरल हेल्थ के खराब होने का भी संकेत होते हैं. इसके साथ ही इस वजह से वक्त से पहले दांतों के गिरने का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में आप इन पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं. बता दें कि दांतों को चमकाने के लिए आप घर पर ही फिटकरी का मंजन बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे घर पर बनाकर दांतों का प्लाक और टार्टर उतारा जा सकता है.

इन 4 लोगों को जरूर पीना चाहिए गरम पानी के साथ ये पीली चीज, फायदे ऐसे की हर रोज करने लगेंगे सेवन

दांत साफ करने वाला मंजन

बता दें कि फिटकरी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गंदगी को साफ करने में बेहद लाभदायी होते हैं. ये प्लाक को हटाने में मदद करने के साथ ही इसे दोबारा आने से भी रोकने में मदद कर सकता है. फिटकरी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो मुंह के अंदर बैक्टीरिया को जमा होने से बचाते हैं. इसकी वजह से दांत का दर्द, मुंह की बदबू और पायरिया से भी बचाव होता है.

फिटकरी का मंजन कैसे बनाएं

  • फिटकरी का मंजन बनाने के लिए एक पैन को गर्म करें.
  • इसमें फिटकरी का टुकड़ा डालें इसको पिघलाएं और फिर इसे सख्त होकर दानेदार बनने लगेगा.
  • अब इसे एक ग्राइंडर में डाल कर पीस लें.
  • इसके बाद 5-6 लौंग लेकर इनको अच्छे से भून लें.
  • इसके बाद फिटकरी, लौंग और 2 चम्मच बेकिंग सोडा को अच्छी तरह ग्राइंड कर लें.
  • अब रोजाना इस मंजन से दांतों को साफ करें.
  • कैसे करें इस्तेमाल
  • इस मंजन का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले पानी से कुल्ला करके दांतों को गीला कर लें.
  • अब थोड़ा सा फिटकरी वाला मंजन लें, इसे टूथब्रश पर लगाएं.
  • अब हल्के हाथों से दांतों के बाहर और अंदर की तकफ ब्रश करें. 
  • दांतों की पूरी अच्छी तरह से सफाई करें.
  • फिर पानी से कुल्ला करके मुंह धो लें. 

Swaad Ka Safar: Jalebi History | जलेबी की तरह ही घुमावदार है उसका इतिहास, जानें जलेबी का कहानी



(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peele Dant Kaise Saaf Kare, Yellow Teeth Home Remedies, How To Whiten Yellow Teeth, How To Use Phitkari For Teeth Whitening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com