- अस्थमा फेफड़ों संबंधी बीमारी है.
- अनहेल्दी चीजों को अस्थमा नें नहीं खाना चाहिए.
- नमक का ज्यादा सेवन अस्थमा की समस्या बढ़ा सकता है.
Worst Foods For Asthma In Hindi: अस्थमा दुनिया भर में तेजी से अपने पांव पसार रहा है. अस्थमा फेफड़ों संबंधी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को सांस लेने में समस्या होने लगती है. इसमें सीने में जकड़न, खांसी, सांस लेते समय आवाज आना आदि शामिल है. दरअसल जब किसी व्यक्ति को अस्थमा होता हैं, तो उसके श्वास की नालियों में सूजन आ जाती हैं जिसके कारण श्वसन मार्ग सिकुड़ जाता है और सास लेने में परेशानी होने लगती है. अस्थमा को खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं तो इसे कंट्रोल में रख सकते हैं. तो वहीं अगर आप ऐसी अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं जिन्हें अस्थमा में नहीं खाया चाहिए, तो इससे ये समस्या और बढ़ सकती है.
अस्थमा में न करें इन चीजों का सेवन- Do Not Consume These Foods In Asthma:
1. प्रोस्टेड फूड-
आज के समय में हममें से ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है जिसमें समय की कमी है. और जिसके चलते हम पैक्ड और प्रोस्टेड फूड का ज्यादा सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. खासतौर पर अस्थमा के मरीजों के लिए. इसमें सल्फाइट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो अस्थमा की समस्या को बढ़ा सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

सल्फाइट जैसे तत्व अस्थमा की समस्या को बढ़ा सकते हैं.Photo Credit: iStock
2. फास्ट फूड-
फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं तो सावधान, जो लोग अधिक मात्रा में फास्ट फूड का सेवन करते हैं, उनमें 37 प्रतिशत तक अधिक अस्थमा का खतरा हो सकता है.
3. अचार-
अगर आप अपने सैंडविच के साथ आचार का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान, क्योंकि मार्केट में मिलने वाले अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचने के लिए सल्फाइट का इस्तेमाल किया जाता है, जो अस्थमा की समस्या को बढ़ा सकता है.
4. नमक-
नमक किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है लेकिन, नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, खासतौर पर अस्थमा के मरीजों के लिए. क्योंकि ज्यादा नमक से सांस संबंधी समस्या बढ़ सकती है.
How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं