World Cancer Day 2024: हर साल 4 फरवरी को कैंसर डे मनाया जाता है. कैंसर डे मनाने का उद्देश्य जागरूकता अवेयरनेस- फैलाना और इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करना है. कैंसर के कई प्रकार हैं जैसे फेफड़े का कैंसर, स्तन, ग्रीवा, सिर और गर्दन और कोलोरेक्टल कैंसर हैं. प्रत्येक प्रकार के कैंसर को समझना जरूरी है कि यह कैसे शरीर को प्रभावित करता है तभी इससे बचाव कर सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र-मान्यता प्राप्त दिन का नेतृत्व यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा किया जाता है. इस दिन को हर साल अनोखी थीम के साथ मनाया जाता है. कैंसर से बचने के लिए आप अपनी किचन में मौजूद इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
कैंसर से बचाने में मददगार हैं ये चीजें- These Things Helps Preventing From Cancer
1. लहसुन-
लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड बड़ी आंत, स्तन, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं. कैंसर से बचने के लिए आप लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- रोज सुबह इन चाय का करें सेवन, तेजी से घटने लगेगा बैड कोलेस्ट्रॉल, नहीं पड़ेगी बार-बार...

Photo Credit: iStock
2. प्याज-
प्याज में क्वेरसेटिन व एंथोसायनिन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है. जो बॉडी में कैंसर सेल्स को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं.
3. हल्दी-
हल्दी किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे हर दिन खाने में इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक बताया गया हैं. हल्दी को कैंसर के लिए सबसे ज्यादा नेचुरली स्ट्रांग औषधि के रूप में जाना जाता है. हल्दी कैंसर के कीमोथेरेपी का असर बढ़ाने का काम करती है. हल्दी को तेल और काली मिर्च के साथ मिलाकर और लाभदायक बनाया जा सकता है.
4. अदरक-
अदरक को हम सभी आमतैर पर चाय में फ्लेवर बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. अदरक को कैंसर के लिए लाभदायक माना जाता हैं क्योंकि अदरक में कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने वाले कुछ खास गुण होते हैं. अदरक का रस कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी से होने वाली परेशानी में भी मदद करने का काम कर सकता है.
Frequent urination Causes in Hindi : क्यों आ रहा है बार-बार पेशाब, ये 4 बीमारियां हो सकती हैं वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं