- बथुआ में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं.
- बथुआ का रायता सेहत के लिए फायदेमंद है.
- दही की तासीर ठंडी होती है.
Bathua Raita Benefits In Winter: ठंड का मौसम अपने साथ कई तरह की चीजें लेकर आता है. जिनका इंतजार हम पूरे साल बेसब्री से करते हैं. दरअसल सर्दियों का मौसम आते ही हम साग खाने के लिए क्रेव करने लगते हैं. इस मौसम में पालक, मेथी, सरसों और बथुआ (Bathua Raita Ke Fayde) का साग खूब पसंद किया जाता है. लेकिन आज हम साग नहीं बल्कि, विंटर स्पेशल बथुआ रायता के बारे में बात कर रहे हैं. सर्दियों के मौसम में कई लोग रायता खाने से बचते हैं क्योंकि, दही की तासीर ठंडी होती है और ऐसे में सर्दी में ठंडी चीजें खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं. लेकिन बथुआ रायता न सिर्फ स्वाद से भरपूर होता है बल्कि, सेहत से भी भरपूर है. बथुआ में विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
बथुआ रायता खाने से होने वाले फायदे- Bathua Raita Khane Ke Fayde:
1. वजन घटाने-
सर्दियों के मौसम में मोटापे की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है. क्योंकि इस मौसम में हम सभी फ्राइड और ऑयली चीजें खाना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो आप बथुआ के रायते को डाइट में शामिल कर सकते हैं. दरअसल बथुआ के पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन को घटाने में मदद कर सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. कोशिकाओं-
बथुए का रायता खाने से शरीर में कोशिकाओं का निर्माण होता है. दरअसल, बथुआ में एमिनो एसिड मौजूद होते हैं, जो शरीर के सैल्स रिपेयर करने में मदद कर सकते हैं.
Ghee Benefits In Winter: सर्दियों में क्यों करना चाहिए घी का सेवन, यहां जानें 5 फायदे
3. एनर्जी-
अगर आप सर्दियों में शरीर में एनर्जी की कमी महसूस करते हैं तो आप अपनी डाइट में बथुआ का रायता शामिल कर सकते हैं. क्योंकि बथुआ में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जेटिक रखने और ताकत देने में मदद कर सकते हैं.
4. पाचन-
ठंड के मौसम में एक समस्या जो ज्यादातर लोगों को परेशान करती है वो है पाचन संबंधी. अगर आप भी पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप बथुए के रायते को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट में गैस, कब्ज और अपच की समस्या दूर करने में मददगार है.
बथुआ रायता की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं