Why Not Drink Water After Tea: भारत में चाय बहुत लोकप्रिय है. लोगों के दिन की शुरूआत ही चाय की चुस्कियों से होती है. सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान मिटानी हो, चाय हर मौके पर पसंद की जाती है. चाय को लेकर कुछ बातें कही जाती हैं जैसे चाय के साथ कुछ ठंड़ा नहीं खाना चाहिए. इसके साथ ही क्या आप जानते हैं कि चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? कइयों का मानना है कि यह आदत शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण.
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान (Disadvantages of Drinking Water Immediately After Drinking Tea)
पाचन तंत्र पर असर
चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं. अगर आप चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो यह एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: गर्मियों में कितने लीटर पानी पीना चाहिए? कम पीने से शरीर में दिखते हैं ये बदलाव, पहचान लीजिए
दांतों की सेहत पर असर
गर्म चाय पीने के बाद ठंडा पानी पीने से दांतों की इनेमल परत कमजोर हो सकती है. इससे दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है और कैविटी की समस्या हो सकती है.
ब्लड सर्कुलेशन पर प्रभाव
गर्म चाय के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन असंतुलित हो सकता है. इससे सर्दी-जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
नाक से खून बहने का खतरा
खासतौर से गर्मियों में, चाय के तुरंत बाद पानी पीने से नाक से ब्लीडिंग होने की संभावना बढ़ सकती है. शरीर को अचानक गर्म से ठंडे तापमान में जाने से यह समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में आपके पेट का ख्याल रखेंगे ये 5 फल, शरीर रहेगा तरोताजा और पानी की नहीं होगी कमी
चाय पीने के बाद पानी पीने का सही समय (Right Time To Drink Water After Drinking Tea)
चाय पीने के कम से कम 20-30 मिनट बाद पानी पीना सही होता है. इससे शरीर को चाय की गर्मी को एडजस्ट करने का समय मिल जाता है और पाचन तंत्र पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता.
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह पाचन, दांतों, ब्लड सर्कुलेशन और नाक से ब्लीडिंग जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है. इसलिए, चाय पीने के बाद कुछ समय का अंतराल रखना जरूरी है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं