- वजन घटाने के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है.
- दलिया फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम होती है.
- क्विनोआ एक बहुत ही सेहतमंद अनाज है.
Weight Loss Healthy Recipes: मोटापा आज के समय की एक आम समस्या में से एक है. मोटापे की एक वजह हमारा गलत खान-पान और लाइफस्टाइल है. सर्दियों के मौसम को वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा मौसम माना जाता है. असल में इस मौसम में बहुत सी ऐसी चीजें आती हैं, जिन्हें आप डाइट में शामिल कर वजन (Weight Loss Diet) को कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन अगर आप चावल खाने के शौकीन हैं और सिर्फ इसलिए चावल नहीं खा रहे कि कहीं आपका वजन न बढ़ा जाए, तो परेशान न हों हम आपके लिए कुछ ऐसे हेल्दी ऑप्शन लाए हैं. जिन्हें आप चावल की जगह खा सकते हैं. वजन घटाने के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट (Healthy Recipes) बहुत जरूरी है. अगर आप सच में वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है. दरअसल खाने के शौकीन एक्सरसाइज तो कर लेते हैं लेकिन बात जब खाने की आती है, तो वो इसे फॉलो नहीं कर पाते, तो अगर आप भी टेस्टी खाना पसंद करते हैं तो इन रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.
स्वाद और वेट को बैलेंस रखने में मददगार हैं ये रेसिपीः
1. फूलगोभी चावलः
सर्दियों के मौसम में आपको आसानी से फूलगोभी मिल जाएगी. फूलगोभी में फोलेट, विटामिन के और फाइबर भरपूर मात्रा में मिलते हैं. फूलगोभी चावल को आप अपनी डाइट में बिना कैलोरी की चिंता किए शामिल कर सकते हैं. इससे वजन को भी घटाने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

फूलगोभी चावल को आप अपनी डाइट में बिना कैलोरी की चिंता किए शामिल कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. पत्तागोभीः
वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं तो चावल को आप कटी हुई पतागोभी से रिप्लेस कर सकते हैं. पत्ता गोभी में विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, पोटेशियम और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं. इसमें कम कैलोरी और कार्ब्स होते हैं जिसे किसी भी डिश के साथ खाया जा सकता है.
3. दलियाः
चावल की जगह दलिया एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. दलिया फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम होती है. दलिया आंत के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और कब्ज को रोकने के अलावा, वजन को घटाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं.
4. क्विनोआः
क्विनोआ एक बहुत ही सेहतमंद अनाज है. इसे आप चावल की जगह इस्तेमाल कर सकते है. क्विनोआ में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी अधिक मात्रा में होते हैं. क्विनोआ में हरी सब्जियों को शामिल कर हेल्दी तरीके से वजन को कम कर सकते हैं.
Ayurveda Food Combining: इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक! Doctor से जानें रॉन्ग कॉम्बिनेशन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Andhra-Style Kadhi: कढ़ी खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें आंध्रा स्टाइल चिकन कढ़ी रेसिपी
Ashwagandha Side Effects: अश्वगंधा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये पांच बड़े नुकसान
Beetroot Carrot Juice: सर्दियों में गाजर चुकंदर का जूस पीने के हैरान करने वाले फायदे
Milk With Jaggery: सर्दियों में दूध के साथ करें गुड़ का सेवन मिलेंगे बेहतरीन फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं