- हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
- बहुत से लोग अदरक को चाय में प्लेवर के लिए इस्तेमाल करते हैं.
- आंवले को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है.
Turmeric (Haldi) For Diabetes: हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसको सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत और सुंदरता के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. आयुर्वेद में हल्दी को औषधी के रूप में इस्तेमाल करते हैं. हल्दी की तासिर गर्म होती है इसलिए गर्मियों के मौसम में हल्दी का ज्यादा सेवन न करें. हल्दी एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, आयरन और फाइबर के गुणों से भरपूर है. हल्दी इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छी मानी जाती है. कई एक्सपर्ट के अनुसार हल्दी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है. इतना ही नहीं हल्दी डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. डायबिटीज आज के समय की एक गंभीर समस्या में से एक है. डायबिटीज की बीमारी का कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. तो अगर आप भी अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं तो हल्दी का ऐसे इस्तेमाल करें.
डायबिटीज में फायदेमंद है हल्दी का सेवनः
1. हल्दी और काली मिर्चः
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हल्दी वाले दूध के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. एक गिलास दूध में हल्दी और काली मिर्च मिलाकर पीने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. हल्दी और अदरकः
अदरक को सर्दी जुकाम वायरल संक्रमण में काफी फायदेमंद माना जाता है. बहुत से लोग अदरक को चाय में प्लेवर के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि हल्दी अदरक को दूध में मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है.
Benefits Of Tamarind: डायबिटीज, इम्यूनिटी और पाचन समेत इमली खाने के 6 अद्भुत फायदे

हल्दी अदरक को दूध में मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है. Photo Credit: iStock
3. हल्दी और दालचीनीः
दालचीनी भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाले मसालों में से एक है. रोजाना सुबह उठकर हल्दी, दूध और दालचीनी वाला दूध पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है.
4. हल्दी और आंवलाः
आंवले को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. आंवले के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. हल्दी, आंवला और दूध का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Kadha Chai For Immunity: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए पिएं हेल्दी काढ़ा चाय
Food For Bones: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोज खाएं ये चार चीजें!
Spinach Juice: गर्मियों में पालक का जूस पीने के पांच बेहतरीन फायदे
Blueberry Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर वजन को घटाने तक ब्लूबेरी खाने के 6 अद्भुत फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं