विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

आज क्या बनाऊं: पराठा खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर सत्तू पराठा, नोट करें रेसिपी

Sattu Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में हम भारतीय पराठा खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी स्वाद के साथ पोषण से भरपूर पराठा की तलाश कर रहे हैं तो आप सत्तू का पराठा ट्राई कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: पराठा खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर सत्तू पराठा, नोट करें रेसिपी
Sattu Paratha Recipe: कैसे बनाएं सत्तू का पराठा.

Sattu Paratha Recipe In Hindi: भारतीय लोगों का पराठा के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है. ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में इंडियन इसे खाना पसंद करते हैं. पराठे की अनगिनत वैराइटी इसे और खास बनाती है. सर्दियों के मौसम में मेथी, पालक, बथुआ, गोभी आदि का पराठा बनाते हैं, तो वही गर्मियों का मौसम आते ही सत्तू का पराठा खूब खाया जाता है. सत्तू को सेहत का खजाना कहा जाता है. इसे चने से तैयार किया जाता है. पोषण से भरपूर सत्तू का सेवन शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है. इससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे बनाएं सत्तू का स्वादिष्ट और सेहतमंद पराठा.

कैसे बनाएं सत्तू का पराठा- How To Make Sattu Paratha Recipe:

सत्तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आपको गेंहू का आटा गूंथना है. फिर स्टफिंग के लिए एक बाउल में सत्तू को लें और इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, कलौंजी, अजवाइन, अचारी पेस्ट, नमक और जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. आटा लेकर एक कप आकार बना लें, इसमें सत्तू का मिश्रण डालें और इसे बंद करके बॉल्स बना लें. इसे आराम से बेलें. तवा गर्म करके इसे घी लगाकर सेंके. फिर इसे अपनी पसंद की चटनी, अचार या दही के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें- खून की कमी ही नहीं मीठे की क्रेविंग को भी दूर करता है चुकंदर का हलवा, नोट करें रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

सत्तू का पराठा खाने के फायदे- (Sattu Ka Paratha Khane Ke Fayde)

सत्तू में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर रखने में मददगार है. जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इतना ही नहीं इसके सेवन शरीर को एनर्जेटिक रखने में भी मदद मिल सकती है. सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसलिए डायबिटीज मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sattu Paratha Recipe, Tips To Make Healthy And Tasty Sattu Paratha At Home, Sattu Ka Paratha Kaise Banaye, Sattu Recipe, Sattu Paratha Recipe In Hindi, How To Make Sattu Paratha Recipe, Sattu Paratha Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com