विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2025

इन लोगों के लिए रामबाण हैं इस सस्ते से फल के बीज, फायदे जान आज से लगेंगे खाने

Guava Seeds Benefits: अमरूद ही नहीं इसके बीज का सेवन भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन.

इन लोगों के लिए रामबाण हैं इस सस्ते से फल के बीज, फायदे जान आज से लगेंगे खाने
Guava Seeds Benefits: अमरूद के बीज खाने के फायदे.

Guava Seeds Benefits In Hindi: अमरूद एक ऐसा फल है जिसके पत्ते, बीज आदि का भी सेवन किया जाता है. अमरूद से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. यानि अमरूद को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो आप अमरूद के बीज का सेवन कर सकते हैं. अमरूद के बीज का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. आपको बता दें कि अमरूद के बीज में एंटी माइक्रोबियल, एंटी-फंगल, विटामिन-सी,के, बी 6, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कॉपर जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं किसे करना चाहिए अमरूद के बीज का सेवन.

अमरूद के बीज खाने के फायदे- (Amrood Ke Beej Ke Fayde)

1. पाचन- 

अगर आप भी पाचन संबंधी समस्या से रहते हैं परेशान तो सिर्फ अमरूद ही नहीं अमरूद के बीज भी हैं कारगर. अमरूद के बीज में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने और कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ खा लें 2 लौंग, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

2. मोटापा-

अमरूद के बीज में फाइबर की अधिकता होती है, जो भूख को कंट्रोल करने और वजन को घटाने में मददगार है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो अमरूद के बीज का सेवन कर सकते हैं. 

3. एंटीऑक्सीडेंट- 

अमरूद के बीज में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं.

4. हार्ट- 

अमरूद के बीजों में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. यानि बीज वाले अमरूद का सेवन हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.

5. डायबिटीज- 

अमरूद के बीज में मौजूद फाइबर और पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

6. स्किन-

अमरूद के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, जो उम्र के असर को कम करने में मददगार हैं. 

7. इम्यूनिटी- 

अमरूद के बीज इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार हैं.

किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guava, Guava Seeds, Guava Seeds Benefits, Guava Seeds For Health, What Happens If You Eat Guava Seeds, Amrood Ke Beej Khane Ke Fayde, Who Should Eat Guava Seeds, Why Should Eat Guava Seeds, These 7 Peoples Eat Guava Seeds
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com