- दूध से ज्यादा चिया के बीज में होता है कैल्शियम.
- दूध को उबालने से क्या दूध के पोषक तत्व कम होते हैं.
- रागी में भी दूध से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं.
Benefits Of Milk: दूध शिशु को दिया जाने वाला पहला आहार है. यह हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है लेकिन क्या आपने इसके पीछे दूसरी बातों को जाना है. क्या आपको दूध के फायदों के साथ नुकसान के बारे में पता है. दूध में 3 जरूरी पोषक तत्व होते हैं कैल्शियम, विटामिन बी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व दूध में मौजूद होते हैं. साथ ही संतुलित भोजन के लिए प्रोटीन वसा और कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्त्रोत हो सकता है. इसके कई फायदों के साथ-साथ नुकासान भी हैं. हैरान मत होइए जी हां आज हम दूध के फायदों के साथ नुकसान के बारे में भी बताएंगे. गाय के दूध के फायदे तो सभी को पता होंगे, लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि क्या फीका दूध पीने के फायदे होते हैं साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि रात को दूध पीने के फायदे और नुकसान क्या होते हैं. इन सभी सवालों के जवाव हम लाए हैं आपके लिए... साथ ही रात में दूध पीने के नुकसान क्या होते हैं और दूध में हल्दी के फायदे क्या आपको हैरान कर सकते हैं? जानने के लिए पढ़िए यहां..
अगर अच्छी नींद चाहिए, तो सोने से पहले खाएं ये 5 आहार...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. दूध में भरपूर मात्रा में होता है कैल्शियम
दूध जरूर कैल्शियम का स्रोत है लेकिन दूध को कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत नहीं माना जा सकता है. दूध के अलावा कई ऐसी चीजें हैं जिनमें दूध से ज्यादा कैल्शियम होता है. दो बड़े चम्मच चिया के बीज में दूध से 6 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है. भारत में राष्ट्रीय पोषण संस्थान (National Institute Of Nutrition In India) के अनुसार, 100 मिलीलीटर दूध में 125 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जबकि 100 ग्राम रागी में 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. यह भी माना जाता है कि 3 साल की उम्र के बाद हमारा शरीर प्रोटीन को लेने की क्षमता कम हो जाती है. इसके अलावा खाद्य पदार्थों से कैल्शियम को लेने के लिए आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा की जरूरत होती है.
How To Sleep Better: कैसे पाएं गहरी नींद, अच्छी नींद आने के 4 उपाय
Milk Benefits For Skin: दूध को खाली पेट पीना आपके लिए हानिकारक हो सकता है2. दूध को उबालने से उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं!
डेयरी फार्मों से सीधे खरीदे जाने वाले कच्चे दूध में से बैक्टीरिया को हटाने के लिए उबालना चाहिए, यह तय आपको करना है कि पहले से पास्चुराइड किए गए पैक दूध को उबालना ठीक है या नहीं. दिल्ली में न्यूट्रिशनिस्ट शालिनी मंगलानी हमें बताती हैं, "दूध को बार-बार उबालने का कोई हानिकारक प्रभाव नहीं है. यह अपने पोषण मूल्य को नहीं खोएगा।"
5 Best Ice Cream For Summer: इन गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को बनाकर खिलाएं ये 5 बेस्ट आइसक्रीम
3. आपको सुबह सबसे पहले दूध पीना चाहिए या नहीं
दूध को नाश्ते के साथ लेना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे आपके दिन की शुरूआत पोषक तत्वों से हो जाती है लेकिन दूध को खाली पेट पीना आपके लिए हानिकारक हो सकता है. खाली पेट पीने से यह आपके पाचन तंत्र को इफेक्ट कर सकता है. मैक्रोबायोटिक न्यूट्रीशनिस्ट और हेल्थ प्रैक्टिशनर, शिल्पा अरोड़ा ने कहा, "आपको सुबह की शुरूआत कुछ ऐसे फूड्स से करनी चाहिए जो आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो.
Balanced Diet Chart: क्या है बैलेंस्ड डाइट? कैसे बनाएं अपने आहार को संतुलित, जानें
4. हर दिन दो गिलास दूध पीना चाहिए
दूध डेयरी प्रोडक्ट्स का हिस्सा बन चुका है. इसे किसी भी रूप में पनीर या दही में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में दूध आपके लिए एक आहार का विकल्प बन जाता है. जरूरी नहीं कि यह पोषक के लिए ही उपयोग किया जाए. कैल्शियम और प्रोटीन आपकी रोजाना की जरूरत हो सकती हैं. दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन केवल इस पर भरोसा नहीं क्या सही है!
कैसे करें असली और नकली दूध की पहचान, यहां पढ़ें
5. दूध पीने से छाले हो जाते हैं!
यह तब हो सकता है जब दूध में असंतुलित मात्रा में लेक्टोज हों. सामान्य दूध ब्लोटिंग या गैस का कारण नहीं हो सकता है, लेकिन दूध को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ खाने से भी यह हो सकता है. आपको फलों के साथ कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि यह एक एसिड बनाते हैं जिससे अपच हो सकता है.
और खबरों के लिए क्लिक करें
क्या खाली पेट दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
पेट से जुड़ी हर समस्या को दूर करेंगी रसोई में मौजूद ये जादुई चीजें...
Vitamin D-Rich Drinks: ये 4 पेय जो करेंगे विटामिन डी की कमी को दूर
डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसे रोगों से बचना है, तो ये खाएं!
अब ब्रेकफास्ट मिस नहीं करेंगे आप, बस एक बार ट्राई करें इस हेल्दी और टेस्टी स्मूदी को
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं