Vitamin B12 Deficiency In Hindi: आज के समय में हम सभी चाहते हैं कि हम हेल्दी और फिट रहे. लेकिन शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी डाइट, पोषण और कई तरह के विटामिन की आवश्यकता होती है और उन्हीं में से एक विटामिन बी-12. आपको बता दें कि विटामिन बी12 की कमी होने से एनीमिया की समस्या हो सकती है. इसके साथ ही नजर का धुंधला पड़ना, पाचन की समस्या, हाथ पैर में झुनझुनी और जुबान लड़खड़ाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घबराएं नहीं. विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.
विटामिन बी-12 के लिए क्या खाएं-( Vitamin B12 ki kami ko dur kaise kare)
1. चुकंदर-
चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद गुण शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. अगर आप विटामिन बी12 की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो चुकंदर को सलाद, सूप, सब्जी, पराठा आदि के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- कब्ज के लिए चमत्कार से कम नहीं ये पत्ता, पेट की इन समस्याओं को दूर करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

2. पालक-
पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे पोषण का खजाना कहा जाता है. इसे कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे हैं तो आप पालक को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
3. मशरूम-
मशरूम एक ऐसी सब्जी है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. अगर आप विटामिन बी12 की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मशरूम को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें प्रोटीन फाइबर, जिंक के साथ ही विटामिन बी 12 भी पाया जाता है.
4. आलू-
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में हर दिन किया जाता है. दुनिया भर में आलू सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी में से एक है. आलू को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप आलू का सेवन कर सकते हैं.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं