- सौंफ को माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.
- इलायची का सेवन पेट के भारीपन को दूर करने में मदद कर सकता है.
- शहद को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है.
Stomach Heaviness Remedies: पेट के भारीपन का सबसे आम कारण बदहजमी है. स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी है पेट का स्वस्थ होना. अक्सर कुछ भी हैवी खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होने लगता है. जिसकी वजह से व्यक्ति को लंबे समय तक बैचनी जैसी समस्या हो सकती है. क्या आप भी पेट फूलने, या पेट के भारीपन की समस्या से परेशान है. तो आप अकेले नहीं, आज के समय में अधिकांश लोगों में ये समस्या देखी जा रही. हमारी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव इस परेशानी को कम कर सकते हैं. धीरे धीरे खाएं और अपने दिमाग को कम से कम 20 मिनट का समय दें. यह महसूस करने के लिए कि आपने पर्याप्त भोजन कर लिया है. अपनी खुराक पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें, और प्रति मील केवल एक प्रोटीन खाएं. प्रोसेस्ड फूड्स में जो प्रजर्वेटिव्स, रंग और जो ऐडिटिव्स शामिल होते हैं, वो पाचन में सहायक आंत के अच्छे बैक्टीरिया को ठीक तरह से काम नहीं करने देते. इससे पेट का भारीपन और बदहजमी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. इसलिए इनसे दूर रहे. हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं, इसके अलावा हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं. जिन्हें अपनाकर आप पेट के भारीपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
पेट फूलने की समस्या से निजात दिला सकते हैं ये घरेलू नुस्खेः
1. शहदः
शहद को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. आयुर्वेद में शहद को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. शहद इम्यूनिटी को बढ़ाने वजन को कम करने और पेट के भारीपन की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है. आपको बस इतना करना है कि खाने के बाद 1 टी स्पून शहद का सेवन करना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Peanut Allergy: बच्चों में मूंगफली एलर्जी? जानें एलर्जी के रिएक्शन को कैसे कम करेंः स्टडी

शहद पेट के भारीपन की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है.
2. इलायचीः
इलायची को किसी भी डिश में उसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है, कि इलायची का सेवन पेट के भारीपन को दूर करने में मदद कर सकता है. खाना खाने के बाद एक इलायची को चबाकर खाने से खाना जल्दी पच जाता है, और पेट भारी भी नहीं होता.
3. अलसी के बीजः
अलसी के बीज पेट का भारीपन दूर करने के साथ पेट साफ करने में भी मददगार माने जाते हैं. रोजाना रात को खाना खाने के बाद और सुबह के समय भीगे हुए अलसी के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता और पेट के भारीपन की समस्या से भी राहत मिल सकती है.
मटर खाना भला किसे पसंद नहीं. यकिनन मटर से तैयार ये लाजवाब रेसिपी आपके मुंह में पानी ला देंगी.फ़ूड वीडियो के लिए NDTV ज़ायका सब्सक्राइब करें.
4. सौंफ और मिश्रीः
सौंफ को माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. ये मुंह की बदबू को दूर करने में भी मदद करती है. सौंफ को खाना बनाने में मसाले के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. सौंफ और मिश्री के सेवन से पेट के भारीपन को दूर किया जा सकता है.
5. अजवाइनः
अजवाइन को पेट की बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है. पेट के भारीपन, गैस और अपज को दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन करें. ये खाने में थोड़ी कड़वी होती है. लेकिन पेट के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
सर्दियों में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, स्वास्थ्य के लिए हो सकती हैं नुकसानदाय
Fat Burning Tips: मोटापा कम करना है तो खाली पेट, इन चार चीजों का करें सेवन
लेफ्टओवर राइस से लंच या डिनर के लिए बनाएं यह यूनिक कोफ्ता करी Recipe video inside
Best Beauty Tips: सर्दियों में स्किन को बनाना चाहते हैं ग्लोंइग, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय
Best Sugar Substitutes: हानिकारक शुगर की जगह ट्राई करें ये 6 चीजेंः एक्सपर्ट
यहां देखें 30 मिनट में बनने वाली सात स्पाइसी पंजाबी स्नैैक्स रेसिपीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं