बैंगन का नाम सुनते ही बहुत से लोग नाक सिकोड़ लेते हैं. उन्हें लगता है बैंगन में रखा ही क्या है. लेकिन जो लोग एक बार ढाबा स्टाइल स्मोकी बैंगन भरता खा लेते हैं, वो जिंदगी भर इसका स्वाद नहीं भूलते. ढाबे पर मिलने वाला भरता घर वाले भरते से बिल्कुल अलग होता है. उसमें एक अलग ही धुएं वाली खुशबू आती है, मसाले एकदम चटपटे होते हैं और ऊपर से देसी घी की तैरती हुई परत. आज हम आपको वही ढाबे वाला सीक्रेट तरीका बता रहे हैं, जिससे आपका भरता भी एकदम ढाबे जैसा बनेगा. वो भी बिना बैंगन को आग में भुने. तो चलिए जानते हैं वो सीक्रेट.
ढाबा स्टाइल भरते के लिए क्या-क्या चाहिए?
सामग्री-
- बड़े बैंगन
- टमाटर
- लहसुन की कलियां
- हरी मिर्च
- नमक स्वाद अनुसार
- प्याज बारीक कटा
- धनिया पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- हरा धनिया
विधि-
ढाबे पर बैंगन को सीधे आग में भूनते हैं, जिससे उसमें स्मोकी फ्लेवर आता है. लेकिन घर में ऐसा करना सबके लिए आसान नहीं है. इसलिए हम कड़ाही वाला तरीका बताएंगे, जिससे वही स्वाद आएगा. एक कड़ाही में 1 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. उसमें कटे हुए बैंगन, टमाटर, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और नमक डाल दें. अब कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें. जब बैंगन और टमाटर का छिलका नरम हो जाए और वो गल जाएं, तो गैस बंद कर दें. ठंडा होने पर सबका छिलका उतार लें और हाथ से ही अच्छे से मैश कर लें. मिक्सी में मत पीसें, हाथ से मैश किया हुआ भरता ही असली लगता है.
यहां देखें वीडियो-
मैश किए हुए बैंगन को मसाले में कैसे मिलाएं?
मैश किया हुआ बैंगन-टमाटर वाला मिश्रण लें. इसमें कटी प्याज और मसाले डालें फिर सभी को अच्छी तरह से मिला लें और कुछ देर पकने दें लास्ट में धनिया पत्ती डालकर अच्छे सर्व करें.
स्मोकी फ्लेवर के लिए टिप-
अगर आपको एकदम ढाबे वाला स्मोकी स्वाद चाहिए, तो एक छोटा सा काम करें. एक छोटी कटोरी में जलता हुआ कोयला रखें और उसे भरते वाली कड़ाही के बीच में रख दें. ऊपर से एक चम्मच घी डालकर तुरंत ढक्कन लगा दें. 2 मिनट बाद ढक्कन खोलें बस, आपका भरता एकदम स्मोकी हो जाएगा. इस भरते को गरम-गरम देसी घी लगाकर मक्के की रोटी, बाजरे की रोटी या तंदूरी रोटी के साथ सर्व करें.
ये भी पढ़ें- रसिया खीर से लेकर आटे के लड्डू तक, इन पकवानों के बिना अधूरी है छठ की पूजा, झटपट बनाएं ये खास रेसिपीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं