विज्ञापन

रसिया खीर से लेकर आटे के लड्डू तक, इन पकवानों के बिना अधूरी है छठ की पूजा, झटपट बनाएं ये खास रेसिपीज

छठ पूजा का स्वाद बढ़ाते हैं ये पारंपरिक व्यंजन, जानें बनाने की आसान विधि.

रसिया खीर से लेकर आटे के लड्डू तक, इन पकवानों के बिना अधूरी है छठ की पूजा, झटपट बनाएं ये खास रेसिपीज
जानिए क्या-क्या बनता है छठ प्रसाद में.
NDTV

छठ पूजा का नाम आते ही सबसे पहले इसमें बनने वाला प्रसाद आता है. घाट पर डूबते सूरज को अर्घ्य, सूप में सजे फल और ठेकुआ की खुशबू. छठ सिर्फ व्रत का पर्व नहीं है, ये स्वाद का भी पर्व है. इस पूजा में जो प्रसाद बनता है, उसका स्वाद ही अलग होता है. ये प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर, शुद्ध घी और पूरी श्रद्धा से बनता है. अगर आपने छठ का प्रसाद नहीं खाया, तो आपने असली बिहार का स्वाद ही नहीं चखा. चलिए जानते हैं छठ पर बनने वाले उन खास व्यंजनों के बारे में, जिनके बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है.

छठ पर बनने वाले खास पकवान-

1. ठेकुआ- 

ठेकुआ के बिना छठ की पूजा अधूरी मानी जाती है. ये छठ का सबसे बड़ा प्रसाद है. गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बनने वाला ये ठेकुआ देखने में छोटा लगता है, लेकिन इसका स्वाद ऐसा है कि बार-बार खाने का मन करें. ठेकुआ को खास सांचे से बनाया जाता है, जिस पर फूल-पत्ती के निशान बनते हैं. इसे पहले गुड़ की चाशनी में आटा गूंथकर तैयार किया जाता है, फिर उसमें नारियल, सौंफ और इलायची मिलाई जाती है. फिर उसे घी में धीमी आंच पर तलते हैं. 

Thekua

2. रसिया खीर- 

छठ का दूसरा दिन होता है खरना. इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर खाकर व्रत शुरू करते हैं. इसी को रसिया खीर कहते हैं. ये खीर चीनी से नहीं, गुड़ से बनती है. चावल, दूध और गुड़ को मिट्टी के बर्तन में धीमी आंच पर घंटों पकाया जाता है, तब जाकर ये खीर बनती है. इसमें ऊपर से घी डालकर रोटी के साथ खाया जाता है. मान्यता है कि खरना की खीर खाने से ही छठ का 36 घंटे का व्रत शुरू होता है.

3. कद्दू की सब्जी- 

छठ की शुरुआत होती है नहाय-खाय से. इस दिन व्रती नहा-धोकर सबसे पहले कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल खाते हैं. इसे लौकी-कद्दू भात भी कहते हैं. कद्दू की सब्जी में लहसुन-प्याज नहीं डाला जाता. इसे सिर्फ सेंधा नमक, हरी मिर्च और घी में बनाया जाता है. साथ में चने की दाल होती है. ये खाना बहुत सादा होता है, लेकिन इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है.

 4. आटे के लड्डू और कसार- 

छठ के सूप में सिर्फ फल ही नहीं होते, उसमें आटे के लड्डू और कसार भी रखे जाते हैं. कसार को बिहार में लोग बहुत पसंद करते हैं. कसार बनाने के लिए आटे को घी में भूनकर उसमें पीसा हुआ गुड़, नारियल और सौंफ मिलाया जाता है. फिर उसे हाथ से दबाकर लड्डू जैसा बना लिया जाता है. आटे के लड्डू भी इसी तरह बनते हैं, बस इसमें चीनी की जगह गुड़ होता है. ये लड्डू घी में बनते हैं. 

ये भी पढ़ें- गुड़ की खीर कैसे बनाएं? छठ महापर्व के दूसरे दिन बनाई जाती है ये स्वादिष्ट खीर, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja Prasad Recipe, Chhath Puja Prasad List, Chhath Puja Prasad, Chhath Puja Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com