विज्ञापन

सब्जी नहीं, अब बनेगी लाजवाब मिठाई! घर पर आसानी से बनाएं हलवाई जैसी परवल की मिठाई, नोट करें सीक्रेट टिप्स

मीठा का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी स्वादिष्ट और यूनिक स्वीट्स की तलाश कर रहे हैं, तो परवल से बनने वाली इस मिठाई को एक बार जरूर करें ट्राई.

सब्जी नहीं, अब बनेगी लाजवाब मिठाई! घर पर आसानी से बनाएं हलवाई जैसी परवल की मिठाई, नोट करें सीक्रेट टिप्स
परवल की मिठाई कैसे बनाएं.
NDTV

अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं और बाजार की मिलावटी मिठाइयों से बचना चाहते हैं, तो परवल की मिठाई आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. निशा मधुलिका (Nisha Madhulika) ने अपने यूट्यूब चैनल पर पारंपरिक तरीके से बिल्कुल हलवाई जैसी रसीली परवल की मिठाई बनाने का एक बेहद आसान तरीका शेयर किया है. आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी रेसिपी और कुछ जरूरी टिप्स.

कैसे बनाएं परवल की मिठाई- (How To Make Parwal Ki Mithai)

सामग्री- 

  • ​परवल: 400 ग्राम 
  • ​चीनी: 2 कप (लगभग 450 ग्राम) 
  • ​पानी: 1 कप
  • ​बेकिंग सोडा: आधा छोटा चम्मच
  • ​मावा (खोया): 250 ग्राम 
  • ​चीनी पाउडर: 1/4 कप (4 बड़े चम्मच)
  • ​इलायची: 7-8 (दरदरी कुटी हुई)
  • ​गार्निश के लिए- बादाम और पिस्ता के बारीक टुकड़े
Latest and Breaking News on NDTV

परवल की स्वादिष्ट मिठाई कैसे बनाएं. (Image @nishamadhulika) 

विधि-

  1. सबसे पहले परवल को पिलर की मदद से छील लें और उसका गहरा हरा छिलका पूरी तरह हटा दें. 
  2. अब परवल के बीच में एक लंबा कट लगाएं और चम्मच की मदद से अंदर का सारा पल्प और बीज निकाल लें.
  3. एक बर्तन में इतना पानी गर्म करें जिसमें परवल आराम से डूब जाएं. पानी उबलने पर उसमें आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालें. 
  4. अब परवल डालकर 6 से 7 मिनट तक उबालें ताकि इनका कच्चापन निकल जाए. 
  5. इन्हें बहुत ज्यादा ज्यादा नहीं गलाना है. उबालने के बाद तुरंत इन्हें फ्रिज के ठंडे पानी में डाल दें ताकि ये ज्यादा न पकें.
  6. एक कढ़ाई में 2 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर घुलने तक पकाएं. अब ठंडे पानी से परवल निकालकर हल्के हाथों से निचोड़ें और चाशनी में डाल दें. 
  7. इन्हें तेज आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चाशनी गाढ़ी न हो जाए और परवल चमकदार व ट्रांसपेरेंट न दिखने लगें. 
  8. इसके बाद गैस बंद करके परवल को आधे से एक घंटे के लिए चाशनी में ही छोड़ दें.
  9. एक पैन में क्रम्बल किया हुआ 250 ग्राम मावा डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए करीब 6 मिनट तक भूनें. 
  10. भूनने से मिठाई की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. जब मावा हल्का भूरा हो जाए और खुशबू आने लगे, तो इसे निकाल कर पूरी तरह ठंडा कर लें. 
  11. ठंडा होने पर इसमें 4 चम्मच चीनी पाउडर और कुटी हुई इलायची मिला लें. गरम मावे में चीनी बिल्कुल न मिलाएं, वरना वह गीला हो जाएगा.
  12. अब चाशनी से परवल निकालें और खोलकर बची हुई चाशनी भी निकाल दें. 
  13. मावे के मिश्रण के छोटे-छोटे रोल बनाकर परवल के अंदर अच्छी तरह भर दें.
  14. ऊपर से बारीक कटे बादाम और पिस्ता से गार्निश करें.
  15. ​इस स्वादिष्ट मिठाई को आप फ्रिज में रखकर पूरे 10 दिनों तक आराम से खा सकते हैं.

यहां देखें पूरा रेसिपी वीडियो- 

ये भी पढ़ें- क्या आप भी बची हुई रोटी फ्रिज में रखते हैं? जानिए कितने दिन बाद हो सकती है खराब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parwal Ki Mithai, Parwal Recipes, Parwal Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com