Easy Ways To Fix Extra Salt In Foods: किचन घर और ऑफिस को संभालना इतना आसान नहीं है. और सबसे ज्यादा मुश्किल होती है सुबह से लेकर रात तक के मेनू को सेट करने में, क्योंकि घर के बड़े से लेकर बच्चों तक की पसंद का ख्याल रखना एक काफी टफ काम होता है. जिससे घर गृहणी को हर दिन दो चार होना पड़ता है. और सबसे मुश्किल तब होती है जब घर पर गेस्ट आएं हुए हैं और अचानक से सब्जी, दाल या किसी स्पेशल डिश में नमक ज्यादा (Excess Salt Tips) हो गया हो, ऐसे समय कुछ समझ नहीं आता कि अब क्या किए जाए, जिससे इस परेशान से निपट सकें. तो अगर आप भी इस तरह की परेशानी से बचना चाहती हैं, तो यहां पर आज हम आपको कवर करने के लिए हैं. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे खाने में नमक की ज्यादा मात्रा को कम किया सकता है.
इन उपायों को अपना कर खाने के नमक को बैलेंस कर सकते हैं-
दही-
सब्जी में नमक ज्यादा हो जाने पर आप दही इस्तेमाल कर सकते हैं. दही न सिर्फ नमक को बैंलेस करने में मदद करेगा बल्कि, सब्जी के स्वाद को भी बढ़ा सकता है. इसके लिए आपको आधी कटोरी दही को सब्जी में अच्छे से मिलाना है ताकि ये सब्जी में अच्छे से मिल जाए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Benefits Of Kiwi: कीवी फ्रूट के अजब-गजब फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
नींबू का रस-
नींबू का खट्टा स्वाद केवल डिश के स्वाद को बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि, सब्जी में ज्यादा नमक होने पर ये स्वाद और नमक को बैलेंस करने का काम भी कर सकता है. अगर किसी डिश में नमक ज्यादा हो गया है तो आप कुछ बूंदे नींबू के रस की डाल सकते हैं.
देसी घी
घी खाना भला किसे नहीं पसंद. घी खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने का काम करता है. अगर खाने में नमक की मात्रा ज्यादा हो गई है तो आप घी के 3-4 चम्मच डाल सकते हैं.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं