अचार का नाम सुनते ही बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं और मुंह में पानी आने लगता है. भारत में सबसे ज्यादा साइड डिश के रूप में अचार खाना लोग पसंद करते हैं. पराठे के साथ तो आम, नींबू या मिर्ची का अचार लोग बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन जब अचार बनाने की बारी आती है तो दिल यही सोच कर बैठ जाता है कि अचार बनाने में कम से कम 1 हफ्ते का वक्त लगेगा. हमारी दादी नानी तो ऐसे ही अचार बनाया करती थीं लेकिन अब आपको अचार बनाने के लिए इतने दिनों का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. सिर्फ 10 से 15 मिनट में आप नींबू का खट्टा मीठा अचार बना सकते हैं वो भी बिना तेल के. नींबू का अचार जितना स्वादिष्ट है उतना ही सेहतमंद भी. मास्टर शेफ पंकज भदौरिया आपके साथ शेयर कर रही हैं झटपट बनने वाले बिना तेल के खट्टे मीठे नींबू का अचार की रेसिपी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नींबू का अचार बनाने के इंग्रेडिएंट्स-
- नींबू- 250 ग्राम
- नमक - 1 बड़ा चम्मच
- काला नमक - 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
- जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- चीनी - 1 कप
पंकज भदौरिया इंस्टेंट लेमन पिकल रेसिपी
- सबसे पहले नींबू लें और उन्हें साफ कर लें. नींबू का अचार बनाने के लिए नींबू में पानी मिलाएं.
- फिर, नींबू को 4 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें. आप देखेंगे कि बुलबुले निकल रहे हैं. पानी निकाल दें क्योंकि इसमें कड़वा स्वाद होता है.
- इसके बाद अचार का मसाला तैयार कर लीजिए. एक बाउल में नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर एक साथ मिला लें.
- अचार का मसाला भरने के लिए नीबू को आधा काट लीजिये और नीबू के रस को आगे उपयोग के लिये अलग रख दीजिये.
- अब एक बार फिर मसालों से मिले हुए नींबू को 4 से 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें.
- बाद में, नींबू को माइक्रोवेव से निकाल लें और ठंडा होने दें. आप देखेंगे कि नींबू अब बहुत रसीले हो गए हैं.
- बाद में थोडी़ सी चीनी लें और उसमें नींबू मिला दें. इसे नींबू को एक बार फिर एक मिनट के लिए माइक्रोवेव करें.
- फिर, नींबू के अचार को एक दिन के लिए सैट होने के लिए रख दें ताकि यह सभी स्वादों को सोख ले.
- बस बिना किसी तेल के 10 मिनट में आपका नींबू का इंस्टेंट अचार बनकर तैयार है.
- आखिर में नींबू के अचार को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं