वैसे तो खाना बनाना बहुत टाइम टेकिंग काम है, जिसमें हमें काफी समय इन्वेस्ट करना पड़ता है. लेकिन जब हमें बहुत तेज भूख लगती है, खासकर रात को, तो कुछ बनाने का मन नहीं करता है. ऐसे में हम पैकेट फूड खा लेते हैं, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. लेकिन अब जब भी आपको मिडनाइट क्रेविंग हो, तो आप बस 30 सेकेंड में आमलेट की इस रेसिपी को बना सकते हैं. इसकी रेसिपी हाल ही में फेमस सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. आइए आपको बताते हैं क्विक आमलेट बनाने का तरीका
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
30 सेकंड में बनाएं आमलेट-
शेफ कुणाल कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह यूजर्स को रात की भूख से बचने के लिए झटपट आमलेट की रेसिपी बताते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में पहले वह एक बाउल में अंडे तोड़ कर डालते हैं और फिर उस में काली मिर्च और नमक डालकर इसे मिला लेते हैं और इसे बनाने के लिए गर्म पानी में डालते हैं और चुटकियों में omelette hustle बनकर तैयार हो जाता है. आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी, आमलेट हसल बनाने के लिए आपको चाहिए-
Monsoon में पेट को रखना है हेल्दी तो इन Foods का करें सेवन, नहीं होगा पेट खराब
सामग्री
2 अंडे
चुटकी भर काली मिर्च पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
उबला पानी
विधि
- omelette hustle बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में दो अंडे तोड़ लें और इसमें चुटकी भर काली मिर्च और नमक डालकर इससे अच्छे से फेंट लें.
- दूसरी ओर एक बर्तन में पानी उबलने रखें. जब यह पानी अच्छी तरह से उबल जाए तो इसमें अंडे का मिश्रण डाल दें.
- आप देखेंगे कि कुछ ही सेकंड में यह अंडे का मिश्रण एक आमलेट की तरह पानी के ऊपर तैरने लगेगा. इस समय इसे एक छन्नी में निकाल लें.
- जिस तरह से हम पनीर को मलमल के कपड़े में लपेट कर रखते हैं, ठीक उसी तरह से इस आमलेट को भी कुछ मिनट के लिए मलमल के कपड़े में लपेट कर रख दें और इसके ऊपर कोई भारी बर्तन रखें. इससे एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा. (आप चाहे तो इसमें एक चीज क्यूब भी डाल सकते हैं.)
- तैयार आमलेट पर थोड़ा सा बटर डालें और इसे सॉस या फिर सलाद के साथ आप खा सकते हैं.
Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज रोज खाएं ये 4 सुपरफूड्स, तेजी से कंट्रोल होगा Blood Sugar Levels
Mango Lemonade Recipe: कैसे बनाएं मैंगो लेमनेड | मैंगो लेमनेड बनाने की विधि
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं