- अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है.
- सोया मिल्क में कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं
- एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है.
Omega 3 Fatty Acids: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है पोषक तत्वों से भरपूर डाइट. हमारे शरीर को जैसे बाकि विटामिन और जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार से ओमेगा-3 फैटी एसिड भी जरूरी होता है. आपको बता दें कि ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है. ओमेगा-3 फैटी एसिड डिप्रेशन और एंजायटी की समस्या दूर करने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं ये आंखों की बीमारी, दिल की बीमारी आदि में भी फायदेमंद माना जाता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति से मस्तिष्क और मेटाबॉलिक सिंड्रॉम के खतरे को भी नियंत्रित रख सकते हैं. माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान अगर महिलाएं इसका सेवन करें तो होने वाले बच्चे का ब्रेन हेल्दी रहता है.ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति के लिए अखरोट, अलसी, सोयाबीन, फूलगोभी, सैल्मन फिश, टूना फिश और अंडे का सेवन कर सकते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, तो चलिए आज हम आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं.
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर ड्रिंकः
1. अखरोट स्मूदीः
अखरोट को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपके लिए अखरोट का सेवन करना काफी जरूरी है. क्योंकि अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. जो आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है. ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी तो दूर करने के लिए आप अखरोट की स्मूदी का सेवन कर सकते हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब

ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति से मस्तिष्क और मेटाबॉलिक सिंड्रॉम के खतरे को भी नियंत्रित रख सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. सोया मिल्कः
सोया मिल्क वेजिटेरियन के लिए एक अच्छा विकल्प है ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति के लिए. आपको बता दें कि सोया मिल्क में कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.
3. एवोकाडो स्मूदीः
एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. इसे आप आपनी डाइट में शामिल करके ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी को दूर कर सकते हैं. अगर आपको एवोकाडो खाना पसंद नहीं है तो आप इसे दूध और चीनी के साथ ब्लैंड कर स्मूदी तैयार करके सेवन कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Moong Dal Samosa: क्रिस्पी और फीलिंग समोसे को खाएं बिना आप रह नहीं सकते (Video Inside)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं