विज्ञापन

विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों का फिर हुआ बुरा हाल, FMGE परीक्षा में ज्यादातर फेल

FMGE October 2026 Result: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जाम (FMGE) अक्टूबर का रिजल्ट जारी हुआ है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले ज्यादातर उम्मीदवार फेल हो गए हैं. ये वो सभी डॉक्टर हैं, जो विदेश से पढ़ाई करके लौटे हैं.

विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों का फिर हुआ बुरा हाल, FMGE परीक्षा में ज्यादातर फेल
FMGE रिजल्ट में उम्मीदवारों का खराब प्रदर्शन

विदेश से MBBS की डिग्री लेकर भारत आने वाले युवा डॉक्टरों का प्रदर्शन एक बार फिर खराब रहा है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से FMGE अक्टूबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है, जिसमें करीब 40 हजार उम्मीदवारों में से 31 हजार से ज्यादा फेल हो गए हैं. ये कोई नया ट्रेंड नहीं है, इससे पहले होने वाली तमाम FMGE परीक्षाओं का रिजल्ट भी कुछ ऐसा ही रहा है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं. ये परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की गई थी.

क्या है FMGE एग्जाम?

FMGE का फुल फॉर्म फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जाम है. भारत से हर साल हजारों की संख्या में छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं. जो युवा विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई करते हैं, उनके लिए भारत में प्रैक्टिस के लिए ये परीक्षा पास करना जरूरी होता है. यानी कनाडा या लंदन से अगर किसी ने MBBS किया है तो वो सीधे भारत में आकर डॉक्टर नहीं बन सकता है. इसके लिए पहले FMGE परीक्षा देकर खुद को क्वालिफाई करना होगा. NBEMS हर साल दो बार इस परीक्षा को आयोजित करता है. 

नीट नहीं निकालने पर विदेश से डिग्री

भारत में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए NEET UG परीक्षा होती है, जिसका स्तर काफी ऊंचा होता है और इसे क्वालिफाई करना हर किसी के बस की बात नहीं. जो लोग लाखों की रैंक के साथ क्वालिफाई कर भी लेते हैं, उन्हें प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना पड़ता है, जहां हर साल की फीस लाखों रुपये में होती है. ऐसे में ये छात्र विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई करना पसंद करते हैं. भारत के मुकाबले दुनिया के कई देशों में मेडिकल सीट मिलना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है. 

कैसा रहा अक्टूबर का रिजल्ट?

अक्टूबर 2026 में हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है. इसमें कुल 40,923 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से महज 9,354 ही परीक्षा पास कर पाए. यानी 31,539 डॉक्टर बाहर हो गए. इन्हें फिर से ये परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में पास होने के लिए 300 में से कम से कम 150 नंबर लाने होते हैं. परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पासिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, जिसके बाद वो अपनी प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं. सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही वो खुद का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें | विदेश से MBBS करने वालों को बड़ा झटका, FMGE पासिंग मार्क्स में नहीं मिलेगी कोई छूट

यह भी पढ़ें | DANICS और DANIPS अधिकारियों में क्या होता है अंतर? जानें कैसे मिलती है ये नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fmge October 2026 Result Date, FMGE October 2026 Result, FMGE Pass Percentage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com