Navratri 2023 Special Vrat Recipes: नवरात्रि के पर्व की शुरूआत होने वाली है. इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक रहेगी. आमतौर पर नवरात्रि पर लोग पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं. और मां दुर्गा के नौ रूपों की बड़े भक्ति भाव से आराधना करते हैं. नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद ही पावन माना जाता है. व्रत के दौरान नौ दिनों तक लोग मांस, अनाज, शराब, प्याज और लहसुन भी नहीं खाते. देश भर में नवरात्रि को बड़ी घूम धाम से मानाया जाता है. भक्त इन 9 दिनों देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं. माना जाता है कि देवी दुर्गा ने अलग-अलग अवतार लेकर राक्षसों का अंत किया था. और भक्त उन्हे इंहीं रूपों में पूजते हैं. हर अवतार में मां शक्ति की विजय गाथा छिपी हुई है. अगर आप भी इस बार नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो व्रत के दौरान आप इन रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.
9 नवरात्रि व्रत फ्रेंडली रेसिपी- Navratri Vrat Friendly 9 Recipes:
1. साबूदाना खीर-
नवरात्रि व्रत के दौरान जो लोग सेंधा नमक का सेवन नहीं करते हैं उनकी पहली पसंद है साबूदाना खीर. आपको बता दं कि साबूदाना की खीर को आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है. साबूदाना खीर की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- 7 No Onion No Garlic Recipes: लहसुन प्याज के बिना नवरात्रि में बनाएं ये 7 स्वादिष्ट रेसिपीज, फटाफट नोट करें...

2. साबूदाना खिचड़ी-
नवरात्रि व्रत के दौरान सबसे ज्यादा खाई जाने वाली डिश में से एक है साबुदाना खिचड़ी. साबूदाना खिचड़ी एक ऐसी रेसिपी है. जिसे व्रत के दौरान खूब पंसद किया जाता है. साबूदाना खिचड़ी में मूंगफली के दाने और हरी घनिया पत्ति का इस्तेमाल करके इसे टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी पढ़ें- Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों के लिए रंग, तिथि, महत्व और व्रत का खाना
3.कुट्टू आटे की पूरी-
कुट्टू की पूरी और आलू की सब्जी को व्रत में खाया जाता है. इसे खाकर पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. अगर आप आलू की सब्जी के साथ पूरी को नहीं खाना चाहते तो आप इन्हें दही के साथ भी खा सकते हैं. कुट्टू आटे की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. व्रतवाले दही आलू-
व्रत में आलू का खूब इस्तेमाल किया जाता है अगर आप भी आलू से कुछ टेस्टी डिश बनाना चाहते हैं तो आप व्रत वाले आलू दही को ट्राई कर सकते हैं. इस सब्जी में उबले हुए आलू को दही की गाढ़ी ग्रेवी में डालकर तैयार किया जाता है. व्रतवाले दही आलू रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
5. सिंघाड़े के आटे का समोसा-
समोसा एक ऐसी डिश है, जिसे खाना भारतीय लोगों को बहुत पसंद होता हैं. व्रत के दौरान आप ऐसे स्नैक्स को मिस ना करें इसके लिए आप सिंघाड़े के आटे और चिरौंजी से इन समोसा को तैयार कर सकते हैं. समोसा की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
6. आलू की कढ़ी-
भारतीय लोगों की फेवरेट खाने की लिस्ट में शामिल है कढ़ी. मगर व्रत के दौरान इसे कैसे खा सकते हैं ये आप सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आप व्रत के दौरान कढ़ी खा सकते हैं. बस आपको इसे रेगुलर कढ़ी से बदलना है. नवरात्रि व्रत में आप आलू की कढ़ी बना कर खा सकते हैं. आलू कढ़ी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
7.मखाना खीर-
नवरात्रि व्रत के दौरान जब भी आपका कुछ टेस्टी मीठा खाने का मन करें, तो आप इस मखाना खीर को झटपट बना सकते हैं. इसमें आप सूखे मेवे, केसर इलाइची का इस्तेमाल कर टेस्टी खीर बना सकते हैं. मखाने को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. मखाना खीर की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
8. कुट्टू का डोसा-
कुट्टू के आटे को व्रत के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. कुट्टू के आटे से स्वादिष्ट डोसा भी बनाया जा सकता है. कुट्टू के आटे में अरबी को मिलाकर और इसके बीच में आलू की फीलिंग भरी जाती है. कुट्टू डोसा रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
9. व्रतवाले चावल का ढोकला-
नवरात्रि व्रत के दौरान लाइट और टेस्टी डिश बनाना चाहते हैं तो आप व्रतवाले चावल से टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं. व्रतवाले चावल का ढोकला एक टेस्टी और हेल्दी रेसिपी है. इसे साबुत लाल मिर्च, जीरा, घी और कढ़ी पत्ता के तड़के के साथ बनाया जा सकता है. व्रतवाले चावल का ढोकला की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं