Navratri 5th Day 2026 Maa Skandamata Color: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. नवरात्रि का हर दिन खास होता है और हर दिन का अपना एक अलग रंग (Navratri Color) होता है. अगर आप भी मां के रंग में रंगना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि नवरात्रि के पांचवे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए तो ये आर्टिकल आपके लिए है.

क्या है 5वें दिन का लकी रंग? (Navratri 5th Day Color 2026)
नवरात्रि के पांचवे दिन का खास रंग है सफेद (White) और हरा है. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना गया है. सफेद रंग को शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक माना जाता है. जब आप सफेद कपड़े पहनकर मां की पूजा करते हैं, तो यह आपके मन को शांत रखता है और भक्ति में एकाग्रता लाता है.
फैशन और भक्ति का मेल-
सफेद रंग वैसे भी एवरग्रीन (Evergreen) होता है. अगर आप इस दिन कुछ स्पेशल पहनना चाहते हैं, तो ये आइडियाज ट्राई कर सकते हैं.
महिलाओं के लिए- लड़किया सफेद रंग की चिकनकारी कुर्ती, सफेद सिल्क साड़ी या फिर सफेद अनारकली सूट पहन सकती हैं. शादीशुदा महिलाएं गोल्डन बॉर्डर या लाल रंग के साथ सफेद रंग के कपड़े कैरी कर सकती हैं.

पुरुषों के लिए- पुरुष सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा या सफेद शर्ट पहन सकते हैं. यह न केवल ट्रेडिशनल लुक देता है बल्कि, काफी सोबर और क्लासी भी लगता है.
मां स्कंदमाता को सफेद रंग के कपड़े पहनने के साथ-साथ आप उन्हें केले का भोग जरूर लगाएं. मां को केला बहुत पसंद है. भगवान कार्तिकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है. मां के इस रूप की पूजा करने से न केवल ज्ञान मिलता है.
ये भी पढ़ें- इन 7 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है साबूदाना, जानें व्रत में कैसे करें इसका सेवन
क्या चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर? Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं