Benefits Of Milk With Ghee: ठंड के मौसम में हड्डियां काफी कमजोर हो जाती हैं. कमजोर हड्डियों के चलते जोड़ों में दर्द और जकड़न महसूस होती है. अगर आप भी हड्डियों के दर्द को दूर करना चाहते हैं और फौलाद सी मजबूत हड्डियां चाहते हैं तो सोने से पहले रोज रात में एक गिलास दूध में धी मिलाकर पी लें. दूध को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. दूध कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. दूध के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. लेकिन जब बात घी की आती है तो ये भी गुणों में कम नहीं है. घी में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं. दूध और घी को मिलाकर पीने से शरीर को कई हैरान करने वाले फायदे मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैसे करें दूध और घी का सेवन.
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ऐसे करें दूध का सेवन- (Health Benefits Of Drinking Milk With Ghee)
घी मिलाकर दूध पीने से कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. ये जोड़ों में लुब्रिकेशन का काम करता है. जिससे सूजन और जलन की समस्या को भी कम किया जा सकता है. रोज रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच घी डालकर पीने से जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- New Year Party Recipes: चिकन खाने के शौकीन हैं तो न्यू ईयर पार्टी में शामिल करें ये रेसिपीज, यहां है पूरी लिस्ट

दूध के पोषक तत्व- Milk Nutrition Facts:
दूध में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन A, D, E और K के साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सेलेनियम, प्रोटीन, विटामिन B12 और जिंक पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
घी में मौजूद पोषक तत्व- Ghee Nutrition Facts:
घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व में विटामिन ए, विटामिन सी, ओमेगा-3, ओमेगा-9, फैटी एसिड और विटामिन ए, के, ई आदि.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं