New Year 2024 Recipe: नए साल का वेलकम करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है. हर जगह न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर धूम है. साल 2024 के लिए सभी कोई अलग-अलग प्लान कर रहा है. कोई बाहर घूमने का प्लान बना रहा है तो कोई घर में पार्टी होस्ट करने का. इन सबमें एक चीज जो कॉमन है वो पार्टी या सेलिब्रेशन का खाना. खाने के बिना तो कई भी सेलिब्रेशन अधूरा है. अगर आप भी इस न्यू ईयर घर में पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि क्या बनाया जाए वो भी नॉनवेज में तो परेशान न हो हमने आपको कवर किया है. अगर आप न्यू ईयर में बनाने के लिए चिकन रेसिपीज की तलाश कर रहे हैं तो आप इन रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.
न्यू ईयर पर बनाएं ये डिशेज- Chicken Dishes For New Year 2024 Party:
1. चिकन शामी कबाब
कबाब के बिना तो कोई भी पार्टी अधूरी है. अगर आप कबाब खाने के शौकीन हैं तो आप चिकन शामी कबाब को ट्राई कर सकते हैं. इसमें चना दाल, मसाले और बोनलेस चिकन को पकाकर मैश कर लिया जाता है. फिर इससे कबाब बनाए जाते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. चिकन पॉपकॉर्न
चिकन पॉपकॉर्न एक टेस्टी रेसिपी है. मसाले से मैरिनेट बोनलेस चिकन को अंडा, ब्रेड क्रंब और कॉर्न फ्लोर से कोट कर तला जाता है.
ये भी पढ़ें- New Year 2024 Party Menu: न्यू ईयर में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक, ट्राई करें ये रेसिपीज

3. चिकन कीमा इडली
इडली खाने के शौकीन हैं तो आप चिकन कीमा इडली को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सांचे में पहले इडली बैटर को डालते है, फिर तैयार चिकन कीमा को, फिर ऊपर से एक बार और बैटर डाला जाता है.
4. चिकन गिलाफ कबाब
चिकन गिलाफ कबाब में चिकन कीमा में मसाले, नट्स, नींबू का रस और केवड़ा वॉटर डालकर इसे परफेक्शन के साथ बेक किया जाता है.
5. केरल चिकन रोस्ट
यह एक सेमी ड्राई डिश है जिसमें मैरीनेटेड चिकन को फ्राइड और स्पाइसी टैंगी मसाला पेस्ट में बनाया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं