Makhana Khane ke Fayde: मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसका सेवन शरीर में कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. बता दें कि मखाना लो कैलोरी, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. अब बात करती है कि इसका सेवन किस तरीके से किया जाए. कई लोग मखाने को घी में रोस्ट कर के खाना पसंद करते हैं तो वहीं कई लोग इसको दूध में पकाकर खाना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों में से किस तरीके से मखाने को खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
मखाने को दूध में पकाकर खाने के फायदे
- दूध में कैल्शियम पाया जाता है. जब आप मखाने को दूध में भिगोकर खाते हैं तो शरीर को ज्यादा मात्रा में कैल्शियम मिलता है जो दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है.
- दूध में मखाना उबालकर खाना आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है और कमजोरी को दूर करता है.
- दूध में मखाना पकाकर खाने से मैग्नीशियम और पोटेशियम मिलता है जो नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
- दूध में मखाने को पकाकर खाने से यह आपके पाचन को भी बेहतर बनाने में फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है.
घी में भुना मखाना खाने के फायदे
- अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे में घी में भुना मखाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. बस आपको घी की मात्रा का ख्याल रखना है.
- घी में भुना मखाना पचाने में आसान होता है. इसके साथ ही जब आप मखाने को घी में भूनते हैं तो इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बढ़ जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है.
- घी में मखाना भूनने से त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है.
इन दोनों से ही साफ जाहिर है कि आप किस वजह से मखाना खा रहे हैं उस बात पर निर्भर करता है कि आप इसका सेवन कैसे करें. आप वजन कम करना चाहते हैं तो घी में भूनकर मखाना खाएं, और यदि आप कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व प्राप्त करना चाहते हैं तो दूध में मखाना पकाकर खाएं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं