- लेमन टी ब्लड प्रेशर में लाभदायक मानी जाती है.
- नींबू को सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है.
- लेमन टी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
Lemon Tea Health Benefits: चाय पीना हममें से ज्यादातर लोगों को पसंद है. आज चाय की कई वैराइटी आपको मिल जाएंगी. उन्हीं में से एक है लेमन टी. लेमन टी जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि नींबू से बनने वाली चाय. लेमन टी (Lemon Tea Benefits) को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अगर आप टी लवर हैं तो लेमन टी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो पेट को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है. लेमन टी में एंटीऑक्सीडेंट, पोलीफीनोल और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. लेमन टी में कैलोरी न के बराबर पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है.
लेमन टी पीने के फायदे- Health Benefits Of Drinking Lemon Tea Daily:

- लेमन टी में फ्लेवोनोइड्स नाम का केमिकल पाया जाता है, जो धमनियों में रक्त के थक्के नहीं बनने देते जिसके कारण हार्ट अटैक के खतरे से बचा जा सकता है.
- रोजाना खाली पेट लेमन टी पीने से मोटापे की समस्या को कम किया जा सकता है. नींबू में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है जो वजन घटाने में मदद कर सकती है.
- लेमन टी में नींबू का इस्तेमाल किया जाता है, और नींबू में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को बेहतरीन तरीके से संचालित करने में मदद कर सकता है.
- लेमन टी को स्किन के लिए लाभदायक माना जाता है. नींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट के गुण, स्किन को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करने का काम कर सकते हैं.
- अगर आप रोजाना लेमन टी का सेवन करते हैं तो गैस, अपच की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है. लेमन टी का सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है.
- नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है और विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए लेमन टी का सेवन कर सकते हैं.
- सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम एक आम समस्या में से एक है. सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप लेमन टी में शहद मिलाकर पी सकते हैं.
- लेमन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. इसके साथ ही इसमें पोलीफीनोल और विटामिन सी भी होता है, जो शरीर में कैंसर सेल्स को बनने से रोकने में मदद कर सकता है.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Palak Egg Curry: हेल्दी और टेस्टी डिनर के लिए बनाएं पालक एग करी
Badam Ke Fayde: सर्दियों में डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए बादाम, जानें पांच कारण
How To Keep Spices Fresh: मसालों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
Diabetes Friendly Recipes: डायबिटीज के हैं मरीज तो इन रेसिपीज को करें ट्राई, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं