विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: लंच हो या डिनर, खाने के स्वाद को बढ़ा देगी आंध्रा की ये स्पेशल डिश, नोट करें रेसिपी

क्या आप भी रोज-रोज वही सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें आंध्र प्रदेश की स्पेशल कुंदरु सब्जी. उंगलियां चाटते रहे जाएंगे खाने वाले.

आज क्या बनाऊं: लंच हो या डिनर, खाने के स्वाद को बढ़ा देगी आंध्रा की ये स्पेशल डिश, नोट करें रेसिपी
कुंदरु की स्पेशल सब्जी.
NDTV

साउथ इंडियन खाने का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी साउथ खाने के दिवाने हैं, तो डोसा-इडली से हटकर एक बार जरूर ट्राई करें मसालेदार चटपटी आंध्रा प्रदेश की दोंडकाया उल्ली करम (Dondakaya Ulli Karam) डिश. आपको बता दें कि दोंडकाया यानी कुंदरु (Ivy Gourd) और उल्ली करम का मतलब होता है प्याज और मसालों का चटपटा पेस्ट. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान रेसिपी.

कैसे बनाएं कुंदरु की स्पेशल सब्जी- (How To Make Dondakaya Ulli Karam Kundru Sabji)

​सामग्री-

  • ​कुंदरु- 300 ग्राम (पतले टुकड़ों में कटा हुआ)
  • ​तेल- पकाने के लिए
  • ​मेथी दाना- ½ छोटी चम्मच
  • ​जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • ​साबुत धनिया- 2 छोटी चम्मच
  • ​सूखी लाल मिर्च- 4
  • ​प्याज- 2 (मोटे कटे हुए)
  • ​इमली- 1 नींबू के आकार की
  • ​लहसुन- 7-8 कलियां
  • ​राई- 1 छोटी चम्मच
  • ​कढ़ी पत्ता- 7-8
  • ​हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • ​हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • ​नमक- स्वाद अनुसार
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं कुंदरू की सब्जी. (Image NDTV) 

विधि-

  1. सबसे पहले आप कुंदरु को धोकर पतले-पतले काट लें.
  2. अब एक पैन में थोड़ा सा कुकिंग ऑयल डालकर गरम करें. अब इसमें ½ छोटी चम्मच मेथी दाना, 1 छोटी चम्मच जीरा, 2 छोटी चम्मच साबुत धनिया और 4 सूखी लाल मिर्च डालें. 
  3. इसे सिर्फ एक मिनट तक धीमी आंच पर भूनें ताकि मसालों की अच्छी खुशबू आने लगे. फिर इसे पैन से निकालकर एक तरफ रख दें.
  4. ​अब उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें. इसमें 2 कटे हुए प्याज और इमली डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक कि प्याज का रंग हल्का गुलाबी न हो जाए. 
  5. इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे भी ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
  6. ​मिक्सी के जार में सबसे पहले भुना हुआ सूखा मसाला डालें और इसे पीस लें. अब इसी जार में पके हुए प्याज, इमली, 7-8 लहसुन की कलियां और स्वाद अनुसार नमक मिलाकर एक बढ़िया पेस्ट बना लें.
  7. ​अब पैन में फिर से थोड़ा तेल गरम करें. इसमें 1 छोटी चम्मच राई और 7-8 कढ़ी पत्ता डालकर तड़काएं. 
  8. इसके बाद 300 ग्राम कटे हुए कुंदरु, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाएं. 
  9. सब कुछ अच्छे से मिक्स करें, पैन को ढक दें और मीडियम आंच पर लगभग 20 मिनट तक कुंदरु को पकने दें.
  10. कुछ मिनट बाद जब कुंदरु अच्छे से पक जाएं, तब इसमें मिक्सी में पिसा हुआ प्याज का पेस्ट डालें. इसे अच्छे से मिलाकर 1-2 मिनट और भूनें. आखिरी में ऊपर से ताजा कट किया हुआ हरा धनिया डालें.
  11. ​आपकी गरमा-गरम, चटपटी आंध्रा स्टाइल दोंडकाया उल्ली करम बनकर तैयार है. इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें. 

ये भी पढ़ें-  आज क्या बनाऊं: बिना दाल भिगोए झटपट बनाएं मूंगदाल बर्फी, मावा और चाशनी की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kundru Ki Sabji, Kundru Ki Sabji Recipe, Kundru Khane Ke Fayde, Kundru Ki Sabj Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com