विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज है यह एक चीज, जानें कैसे करें डाइट में शामिल! जल्द मिलेगी राहत

High Blood pressure: हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) दुनियाभर में तेजी से फैल रही समस्या है. हाई बीपी (High BP) की समस्या को हाइपरटेंशन (Hypertension) के नाम से भी जाना जाता है. मसालेदार और चटपटा खाना ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है. इसके साथ ही साथ जंक फूड भी आपके ब्लड प्रेशर (Blood Pressure Levels) को प्रभावित कर सकता है.

Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज है यह एक चीज, जानें कैसे करें डाइट में शामिल! जल्द मिलेगी राहत
Blood pressure: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए करें अंजीर का सेवन
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीज!
  • जानें क्या खाने से कंट्रोल में रहेगा आपका ब्लड प्रेशर.
  • हाई बीपी (High BP) के लिए कमाल है यह एक चीज

Fig For Blood Pressure: किस तरह ब्लड प्रेशर आपको प्रभावित कर सकता है? असल में हमारी नसों पर पड़ने वाले खून के दबाव को ब्लड प्रेशर कहा जाता है. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) उस स्थिति को कहते हैं जब यह बहाव तेज हो जाता है. रक्त के इस प्रवाह को मापने के लिए एक मशीन का इस्तेमाल किया जाता है जिसे स्फिग्नोमैनोमीटर (Sphygmomanometer) कहा जाता है. हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) दुनियाभर में तेजी से फैल रही समस्या है. हाई बीपी (High BP) की समस्या को हाइपरटेंशन (Hypertension) के नाम से भी जाना जाता है. मसालेदार और चटपटा खाना ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है. इसके साथ ही साथ जंक फूड भी आपके ब्लड प्रेशर (Blood Pressure Levels) को प्रभावित कर सकता है. कुछ ऐसे फल हैं जो ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार हो सकते हैं. अंजीर (Fig) के ताजा फल को या फिर सुखा कर खाया जाता है. अंजीर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए (fig For Blood Pressure) फायदेमंद मानी जाती है. अंजीर मे कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं. अपने बीपी को कंट्रोल करने के लिए हाई ब्लड प्रेशर चार्ट तैयार करें. अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट का ध्यान रखें और घरेलू नुस्खे भी अपनाएं. .

मोटापा घटाने में कमाल है जौ का पानी, वजन घटाने के साथ पेट को भी करेगा अंदर, ब्लड शुगर लेवल भी रहेगा कंट्रोल! 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद है अंजीर

सूखे अंजीर में काफी मात्रा में पोटेशियम होता है, जोकि मासपेशियों और नसों की कार्यप्रणाली यानी फंग्शनिंग को स्मूद बना सकता है. इसके साथ ही साथ यह शरीर में फ्लूड्स का स्तर, हार्ट रेट और जल स्तर को संतुलन में रखता है. फिग्स या अंजीर हाई ब्लड प्रेशर के लिए एक अच्छा आहार माना जाता है.

1fq9c6foHigh Blood Pressure: जानें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए क्या करें उपाय

पोटेशियम एक ऐसा पोषक तत्व है जो सोडियम के बुरे प्रभावों को कम करता है. यह एक वेसोडिलेटर की तरह काम कर सकता है और यूरिन के जरिए अतिरिक्त सोडियम को शरीर से बाहर निकाल देता है. अत्यधिक सोडियम नसों की तहों पर बहुत ज्यादा दबाव बना देता है, जिससे कि ब्लड शुगर बढ़ जाता है. इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप नियमित रूप से लेने वाले सोडियम की मात्रा को रोज 2400mg से अधिक न होने दें.

दूध के साथ केला खाने से फायदे ही नहीं, होते हैं गंभीर नुकसान, जानें किन लोगों को हो सकता है ज्यादा नुकसान!

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कैसे करें अंजीर का सेवन

अंजीर को सलाद में शामिल कर सकते हैं या उसे ऐसे ही खा सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके पास सूखे अंजीर है तो आप उन्हें रातभर पानी में भिगो कर रख दें और सुबह-सुबह खा लें. पानी में भिगोकर खाए गए अंजीर ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं. आप अपने आहार में इन्हें छोटा-छोटा काट कर इस्तेमाल कर सकते हैं.

(अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें. एनडीटीवी इस जानकारी की प्रमाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेता).

और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

सिर्फ स्पेशल फील कराने और प्यार जताने के लिए ही नहीं, स्वास्थ्य के लिए भी कमाल है चॉकलेट, इन तरीको से दें शुभकामनाएं!

सुबह नाश्ते में खाएंगे ये एक चीज, तो घट जाएगा वजन, मिलेगी स्लिम बॉडी, डायबिटीज और पेट की समस्याओं के लिए भी रामबाण!

कॉफी में ये 2 चीजें मिलाकर सुबह करें सेवन, तेजी से कम होगा वजन, घटेगी पेट की चर्बी, तेजी से वजन घटाने का है नेचुरल उपाय!

सुबह खाली पेट इस पौधे की पत्तियों का पिएं पानी, कई गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, ब्लड शुगर भी होगा कंट्रोल!

तेजी से वजन घटाने के लिए पॉपुलर हैं चिया सीड्स, जानें कैसे घटाते हैं पेट की चर्बी और भी हैं कई कमाल के फायदे   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blood Pressure, BP, Fig For Blood Pressure, Fig Benefits, Fig Health Benefits, How To Control Blood Pressure, How To Control Blood Pressure At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com