विज्ञापन

Today Iftar Special Menu: आज इफ्तार में क्या नया बनाऊं, नोट करें रेसिपी

Easy Iftar Recipes: अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और कुछ अलग खाना चाहते है, तो मीट और दाल के कॉम्बिनेशन से बने ये हलीम कबाब ट्राई कर सकते हैं. घर पर बने मीट और दाल से बने यह मुलायम और रसीले कबाब आपके आज के मेनू को और भी स्पेशल बना सकते हैं.

Today Iftar Special Menu: आज इफ्तार में क्या नया बनाऊं, नोट करें रेसिपी
Iiftar Menu List

Easy Iftar Recipes: नया दिन, नया रोजा, लेकिन फिर वहीं सवाल, इफ्तार मेनू में आज क्या परोसा जाएं. रोज-रोज नई डिश ढूंढना मुश्किल हो सकता है. अगर आपका रोज यही सवाल रहता है, तो बिल्कुल टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपके साथ एक ऐसी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताने वाले हैं, जो आपकी आज की इफ्तार मेनू का हिस्सा बन सकती है, नोट करें रेसिपी. अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और कुछ अलग खाना चाहते है, तो मीट और दाल के कॉम्बिनेशन से बने ये हलीम कबाब ट्राई कर सकते हैं. घर पर बने मीट और दाल से बने यह मुलायम और रसीले कबाब आपके आज के मेनू को और भी स्पेशल बना सकते हैं.

सामग्री:

  • 1/2 कप बुरगुल (गेहूं का दाना)
  • 1/2 कप भीगी हुई उड़द दाल
  • 1/2 कप मटर दाल (पीली मटर) भीगी हुई भिगोई हुई
  • 1/2 कप मूंग दाल
  • भीगी हुई 500 ग्राम मटन चॉप्स
  • 2 बड़े चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1/4 छोटा चम्मच केसर के रेशे
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ता, 
  • 1 बड़ा चम्मच पुदीना पत्ता कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1/2 कप बेसन
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच नमक
Latest and Breaking News on NDTV

बनाने की विधि:

रात भर भीगे हुए बुरगुल और दाल को अदरक, लहसुन, मटन चॉप्स और पानी डालकर प्रेशर कुकर में पका लें. चिमटे का इस्तेमाल करके मीट को एक बड़ी प्लेट में निकाल लें, दाल को कुकिंग लिक्विड में ही रहने दें और ठंडा होने दें. जब यह छूने लायक ठंडा हो जाए, तो मीट से हड्डियां निकालकर बारीक पीसकर अलग रख दें. अब एक बड़े सॉस पैन में मीडियम आंच पर घी गरम करें, हरी मिर्च, केसर और मसाले डालें, साथ ही नमक, धनिया पत्ती और पुदीने की पत्तियां डालें. एक मिनट तक पकाएं और फिर चाट मसाला डालें, उसके बाद बची हुई दाल का मिक्सचर और पिसा हुआ मटन डालें. आंच धीमी करें और बीच-बीच में चलाते हुए 10 मिनट तक या पूरी तरह गर्म होने तक पकाएं और फिर पूरे मिक्सचर को मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें. अब पेस्ट में बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएं. हथेली पर तेल लगाएं और हलीम को छोटी-छोटी टिक्की जैसे बॉल्स में बांट लें. टिक्कियों को मीडियम आंच पर पैन फ्राई करें और गरमागरम परोसें.

इसे भी पढ़ें: Travel Buddy: गर्मियों की छुट्टियां हो या एग्जाम के बाद का ब्रेक, डबल होगा घूमने का मजा, बस जान लें कौन से महीने में कहां घूमने जाएं

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com