- कद्दू के बीज में हेल्दी फैट्स होते हैं.
- कद्दू के बीज में सेरोटोनिन होता है.
- कद्दू के बीज में विटामिन सी होता है.
Pumpkin Seeds For Blood Sugar Levels: कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसे ज्यादातर घरों में बनाया जाता है. कद्दू से सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि, अन्य कई रेसिपीज़ भी बनाई जा सकती हैं. कद्दू को व्रत के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन क्या आप कद्दू के बीज से होने वाले फायदे जानते हैं, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. कद्दू के बीज को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. कद्दू के बीज डायबिटीज रोगियों के लिए औषधी से कम नहीं. इसको डाइट में शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे करें कद्दू के बीज का सेवन.
शुगर को कंट्रोल करने के लिए कद्दू के बीज को इन तरीकों से करें डाइट में शामिल-
1. ब्रेकफास्ट-
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कद्दू के बीज को आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप सुबह ओट्स, दलिया आदि का सेवन करते हैं, इन्हें आप इसमें मिला कर खा सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कद्दू के बीज को आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.Photo Credit: iStock
2. लंच-
कद्दू के क्रंची बीज न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगते हैं बल्कि, सेहत के लिए भी फायदेमंद है. अगर आप इन्हें नाश्ते में नहीं खा सकते तो आप लंच में किसी भी करी में डाल कर खा सकते हैं.
3. स्नैक्स-
शाम की चाय के साथ स्नैक्स भला किसे पसंद नहीं. आप शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए रोस्टेड कद्दू के बीज को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं. इससे वजन को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है.
कद्दू बीज के फायदे- Kaddu Beej Ke Fayde:
- कद्दू के बीज में सेरोटोनिन होता है, ये एक प्राकृतिक रसायन है, जो अच्छी नींद में मदद कर सकता है.
- कद्दू के बीज में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
- कद्दू के बीज में विटामिन सी भी होता है, जो बालों को बढ़ाने और हेल्दी रखने में मदद करता है.
- कद्दू के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं