विज्ञापन

वेकेशन पर निकलने से पहले फ्रिज में क्यों रखना चाहिए 1 चम्मच? वजह जान चौक जाएंगे आप...

​Smart Fridge Tips: क्या आप भी बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन आपको एक बात की टेंशन हो रही है कि कहीं फ्रिज में रखी चीजें खराब न हो जाएं अगर हां, तो इस आर्टिकल में बताई इस ट्रिक्स को करें ट्राई.

वेकेशन पर निकलने से पहले फ्रिज में क्यों रखना चाहिए 1 चम्मच? वजह जान चौक जाएंगे आप...
Fridge Tips: फ्रिज में खाना खराब है या अच्छा कैसे पहचान करें. (AI Generated Image)

Frozen Water Test: गर्मियों का मौसम आते ही हम फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान करने लगते हैं. बाहर जाने की खुशी में पैकिंग की तैयारी में हम इतने बिजी हो जाते हैं कि घर की छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं जाता. अक्सर लोगों के मन में एक डर बैठा रहता है पीछे से कहीं बिजली न चली जाए और फ्रिज में रखा सारा कीमती सामान खराब न हो जाए. ​सोचिए, आप 5 दिन की ट्रिप से थके-हारे घर लौटें और फ्रिज खोलते ही सड़े हुए खाने की गंदी बदबू आए. कितना मूड खराब होगा न? और तो और, पैसे की बर्बादी अलग. लेकिन क्या हो अगर हम आपको कहें कि इसका समाधान आपकी किचन में मौजूद है, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आपकी किचन में मौजूद सिर्फ एक चम्मच और एक गिलास पानी आपकी इस बड़ी टेंशन को दूर कर सकता है. तो चलिए जानते हैं कैसे और क्यों करें इसका इस्तेमाल. 

क्या है चम्मच और एक गिलास पानी वाली ट्रिक-

​इसे 'कॉइन या स्पून टेस्ट' कहा जाता है. यह ट्रिक काफी पॉपुलर है और उन लोगों के बहुत काम आती है जिनके इलाके में बिजली आती-जाती रहती है. जब आप घर से बाहर जा रहे हों, तो बस ये 3 छोटे काम करें-

​एक प्लास्टिक या स्टील के गिलास में पानी भरें और उसे फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. जब पानी पत्थर जैसी बर्फ बन जाए, तो उस बर्फ के ठीक ऊपर एक चम्मच (या सिक्का) रख दें.

Latest and Breaking News on NDTV

​यह ट्रिक काम कैसे करती है?

  1. चम्मच बर्फ के ऊपर ही है- इसका मतलब है कि आपके जाने के बाद लाइट नहीं गई या फिर बहुत कम समय के लिए गई. फ्रिज की ठंडक बनी रही और आपका खाना खाने लायक है.
  2. ​चम्मच बर्फ के बीच में धंस गया है- इसका मतलब है कि बिजली काफी देर के लिए गायब हुई थी. इतनी देर कि बर्फ पिघलने लगी और चम्मच नीचे चला गया. ऐसे में फ्रिज का खाना खाने से पहले उसे अच्छे से चेक कर लें.
  3. चम्मच बिल्कुल नीचे- यह खतरे का संकेत है! इसका मतलब है कि लाइट बहुत लंबे समय के लिए गई थी, सारी बर्फ पानी बन गई थी और चम्मच डूबकर नीचे बैठ गया. फिर जब लाइट आई तो वह पानी दोबारा जम गया. इस स्थिति में फ्रिज में रखा मीट, दूध या बना हुआ खाना बिल्कुल न खाएं, क्योंकि वह खराब होकर दोबारा जमा है.

ये भी पढ़ें​Natural Mango Ripening Tips: बिना केमिकल आम पकाने का देसी नुस्खा

लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
​Smart Fridge Tips, ​1 Spoon In Freezer Trick, ​Why To Keep 1 Spoon In Fridge When You Travel For 5 Days, Freedge Mein Chamach Kyu Rakhen, Khana Kharab Hone Se Kaise Bachaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com