- कब्ज की समस्या में न खाएं ऑयली चीजें.
- मसाले वाली चीजें खाने से पाचन की समस्या हो सकती है
- पाचन को बेहतर रखने के लिए फाइबर वाली चीजें खाएं.
Best Fruits For Constipation: गर्मियों के मौसम में अक्सर पाचन की समस्या देखी जाती है. कुछ भी गलत खा लेने से ये समस्या और भी बढ़ जाती है. इन दिनों ऑयली, ज्यादा मसाले वाली चीजें खाने से पेट (Constipation) संबंधी समस्या परेशान करती है. खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों में तो और भी ज्यादा ये समस्या देखी जा सकती है. पेट को सही रखने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए. पाचन और पेट को सही रखने के लिए जरूरी ये होता है कि वे फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें, जो कि बॉवेल मूवमेंट को सही रखे और मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद कर सकें. अब आपके दिमाग में भी ये सवाल है कि ऐसे कौन से फल खाएं जो इन दिनों पाचन और पेट को सही रखने में मदद कर सकें, तो परेशान न हो हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी समर डाइट में शामिल कर सकते हैं.
पाचन को बेहतर रखने में मददगार हैं ये फूड्स-
1. जामुन-
जामुन को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. जामुन (Jamun) में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कि कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. अमरूद-
अमरूद (Guava) को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. इसमें हाई फाइबर, विटामिन सी और विटामिन ए भी होता है जो डायबिटीज, आंखों और पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.
3. कटहल-
पके हुए कटहल (Kathal) में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है. जिससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है.
4. स्टारफ्रूट-
स्टारफ्रूट (Starfruits) को सेहत और स्वाद से भरपूर माना जाता है. यह एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है, जिससे डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है. स्टारफ्रूट के सेवन से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है.
5. सेब-
सेब एक ऐसा फल है जिसे खाने की डॉक्टर तक सलाह देते हैं. सेब (Apple) में पाए जाने वाले तत्व शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं