- डायबिटीज रोगियों को बहुत सी खाने-पीने की चीजें मना होती हैं.
- एवोकाडो में हाई फैट पाया जाता है.
- एवोकाडो एक लो कार्बोहाइड्रेट फूड है.
Avocado For Diabetes Patients: डायबिटीज यानि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसे खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल कर सकते हैं. डायबिटीज रोगियों को बहुत सी खाने-पीने की चीजें मना होती हैं, ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि डायबिटीज (Diabetes) में कौन से फल खा सकते हैं.? अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल उठ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको ऐसे फ्रूट के बारे में बता रहे हैं जिसे टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, और वो सुपरफ्रूट है एवोकाडो. एवोकाडो का सेवन (Avocado Benefits) डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. बस आपको इसे सही समय और सही तरीके के खाना है. ब्रेकफास्ट में एवोकाडो का सेवन करने से डायबिटीज रोगी के ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. एवोकाडो को आप ब्रेकफास्ट में फ्रूट, सलाद आदि के रूप में खा सकते हैं.
एवोकाडो से होने वाले फायदे- Avocado Khane Ke Fayde:
1. डायबिटीज-
एवोकाडो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. जो ब्लड शुगर को नियमित करने में मदद कर सकता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप एवोकाडो को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

एवोकाडो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है.
2. ब्लड शुगर-
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए भी एवोकाडो का सेवन फायदेमंद माना जाता है. सामान्य तौर पर एवोकाडो लो कार्ब फूड है. एवोकाडो में हाई फैट पाया जाता है. कम कार्बोहाइड्रेड होने की वजह से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
3. कोलेस्ट्रॉल-
रोजाना एवोकाडो के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम किया जा सकता है. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखने के अलावा ये हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है.
4. वजन-
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि एवोकाडो एक लो कार्बोहाइड्रेट फूड है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं