इलेक्ट्रिक केतली को कैसे साफ करें?
NDTV
क्या आपकी भी इलेक्ट्रिक केटल अंदर से बहुत गंदी हो गई है? अगर हां, तो आप अकेले नही है. हम सब घर पर चाय, कॉफी या पानी गर्म करने के लिए केटल का रोज इस्तेमाल करते है, लेकिन इसकी अंदरूनी सफाई करना अक्सर भूल जाते है. धीरे-धीरे इसमें कैल्शियम और मिनरल्स की एक मोटी परत जम जाती है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि अब यह खराब हो गई है, लेकिन आपको नया केटल खरीदने की बिल्कुल भी जरुरत नही है.
बिना ज्यादा मेहनत और पैसे खर्च किए यहां यहां जानें घर पर कैटेल को आसानी से साफ करने का तरीका क्या है?
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सामग्री:
- सफेद सिरका (आधा कप)
- पानी (एक कप)
- एक सॉफ्ट स्पंज या पुराना ब्रश
केतली को कैसे साफ करें?
- सबसे पहले अपनी गंदी इलेक्ट्रिक केटल लें और उसमें आधा कप सिरका और एक कप पानी डाल दें.
- अब केटल का ढक्कन बंद करके उसे ऑन कर दें और पानी को उबलने दें.
- जब पानी उबल जाए तो स्विच अपने आप बंद हो जाएगा.
- पानी उबलने के बाद केटल को वैसे ही 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
- सिरके का एसिड अंदर जमी हुई जिद्दी पपड़ी और गंदगी को आसानी से काट देता है.
- थोड़ी देर बाद पानी को बाहर फेंक दें.
- अब एक सॉफ्ट स्पंज या ब्रश लें और हल्के हाथों से केटल के अंदर की तरफ रगड़ लें.
- इसके बाद साफ पानी से केटल को 2 से 3 बार अच्छी तरह धो लें.
- बस, आपकी केटल एकदम साफ और चमकती हुई तैयार है.
सावधानियां:
- केटल साफ करते समय कभी भी लोहे के स्क्रबर का इस्तेमाल न करें, इससे अंदर की कोटिंग खराब हो सकती है.
- सफाई करते वक्त इस बात का पूरा ध्यान रखे कि केटल का निचला हिस्सा पानी के संपर्क में न आए.
- अगर आपके पास सिरका नही है, तो आप नींबू के रस और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते है, उसका रिजल्ट भी बिल्कुल ऐसा ही शानदार मिलता है.
इसे भी पढ़ें: इंडक्शन कैसे साफ करें? जानें जिद्दी दाग और चिकनाई हटाने का आसान तरीका
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Electric Kettle Kaise Saaf Karen, Electric Kettle Ko Andar Se Kaise Saaf Karen, Kitchen Hacks, How To Clean Electric Kettle, Electric Kettle Ko Wash Kaise Kare