- स्वाद और सेहत से भरपूर है ये कुल्फी.
- कुल्फी पोषक तत्वों से भरपूर है.
- कुल्फी को आसानी से घर पर बना सकते हैं.
Homemade Kulfi Recipe And Benefits: गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम (IceCream) या कुल्फी (Kulfi) खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. लेकिन रोज-रोज मार्केट में मिलने वाली आइसक्रीम या कुल्फी खाना न सिर्फ सेहत बल्कि जेब पर भी असर करती है. कुल्फी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. घर के बड़े हों या बच्चे हर किसी को कुल्फी खाना पसंद होती है. तो अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए घर पर कुल्फी बनाना चाहते हैं तो हम आपको आज आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. जिसे आप बहुत ही कम समय में आसानी से बना सकते हैं और खास बात ये कि इस कुल्फी को खाने से न केवल स्वाद बल्कि, सेहत को भी कई लाभ मिल सकते हैं. कुल्फी में प्रोटीन, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं क्योंकि इसे दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है.
कुल्फी खाने के फायदे- Kulfi Khane Ke Fayde:
1. हड्डियों-
कुल्फी दूध से तैयार की जाती है. दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. कैल्शियम को हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है. कुल्फी के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. इम्यूनिटी-
दूध और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होममेड कुल्फी विटामिन ए, बी-2 और बी-12 से भरपूर होती है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने में मदद कर सकती है. इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.

3. एनर्जी-
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि कुल्फी में दूध और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. जिसके चलते इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं.
होममेड कुल्फी बनाने का आसान तरीका- How To Easy Make Homemade Kulfi:
सामग्री-
- दूध
- क्रीम
- मिल्क पाउडर
- काजू
- पिस्ता
- चीनी
- केसर
- बादाम
- इलायची
विधि-
कुल्फी को बनाने के लिए सबसे पहले दूध को मीडियम आंच पर पकाएं. इसमें क्रीम और दूध पाउडर को डालकर अच्छी तरह से पका लें. अब इसमें काजू, बादाम, पिस्ता मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसे अच्छी तरह से तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. अब इसे आंच से उतार लें और हल्का ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद आप इसे कुल्फी मोल्ड में भर कर फ्रिज में रख दें. लगभग 4-5 घंटे फ्रिज में रखने के बाद इसे निकालें और मजे लें.
Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Candy Popsicles: क्विक समर ट्रीट की है तलाश तो ट्राई करें टेस्टी कच्चा आम कैंडी पॉप्सिकल्स
Ripe Jackfruit In Summer: इम्यूनिटी से लेकर मोटापा तक, जानें पका कटहल खाने के अद्भुत फायदे
How To Beat The Heat: गर्मी से बचने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल
Summer Foods For Skin: गर्मी में स्किन को ड्राइनेस से बचाने के लिए खाएं ये चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं