विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2021

Benefits Of Eating Anjeer: गर्मियों में अंजीर खाने के 7 गजब के फायदे

Health Benefits Of Eating Anjeer: गर्मियों के मौसम में अंजीर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सूखा दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. अंजीर को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है. इस फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है.

Benefits Of Eating Anjeer: गर्मियों में अंजीर खाने के 7 गजब के फायदे
Benefits Of Anjeer: अंजीर को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है अंजीर का सेवन.
  • अंजीर के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.
  • अंजीर बेहद स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर है.

Health Benefits Of Eating Anjeer: गर्मियों के मौसम में अंजीर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सूखा दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. अंजीर को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है. इस फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है. अंजीर की दुनिया भर में कई प्रजाति पाई जाती है. अंजीर को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. अंजीर में पोटेशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाने का काम करते हैं. अंजीर को पेट संबंधी समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है. अंजीर के सेवन से कब्ज और गैस की समस्या में राहत मिल सकती है. अंजीर को ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है. अंजीर बेहद स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर है. अंजीर के सेवन से एनर्जी और इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको अंजीर खाने के फायदे बताते हैं.

अंजीर खाने के फायदेः (Anjeer Khane Ke Fayde)

1. एनर्जीः

अंजीर एक ऐसा फल है जिसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती है. अंजीर में विटामिन, सल्फर, क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. जिससे एनर्जी की कमी को दूर किया जा सकता है.

2. हड्डियोंः

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में अंजीर को शामिल कर सकते हैं. अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं.

5b51vh38

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में अंजीर को शामिल कर सकते हैं. Photo Credit: iStock

3. मोटापाः

अंजीर के सेवन से मोटापे को कम किया जा सकता है. अंजीर में बहुत कम कैलोरी होती है, जो वजन को घटाने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं सूखे अंजीर में फैट की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है जिसके सेवन से बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है.  

4. कैंसरः

अंजीर का सेवन कैंसर से बचाव में सहायक हो सकता है. अंजीर के फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

5. डायबिटीजः

डायबिटीज रोगियों के लिए अंजीर के पत्ते काफी फायदेमंद माने जाते हैं. अंजीर के पत्तों में ऐसे कई गुणकारी तत्व मौजूद हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. डायबिटीज में अंजीर के पत्तों की चाय का सेवन कर सकते हैं. 

6. डाइजेशनः

जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. अंजीर के सेवन से पेट दर्द, गैस और कब्ज की समस्या से राहत पाई जा सकती है. 

7. हाई ब्लड प्रेशरः

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अंजीर काफी फायदेमंद माने जाते हैं. अंजीर में फ्लेवोनॉइड और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम किया जा सकता है. 

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Cumin Seed And Black Salt: भुना जीरा और काला नमक खाने के जबरदस्त फायदे
Egg Kebab: अंडे खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें ये यूनिक एग कबाब रेसिपी
Benefits Of Karonda: वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक, करौंदा खाने के पांच फायदे
Dry Dates (Chuhara) Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर कब्ज को दूर करने तक, छुहारे खाने के 7 फायदे
Benefits Of Cucumber Seeds: खीरे के बीज खाने के चार अद्भुत फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health Benefits Of Eating Anjeer, Health Benefits Of Eating Anjeer Hindi, Benefits Of Eating Anjeer, Anjeer Benefits, Anjeer For Constipation, Anjeer Ke Fayde, Anjeer For Weight Loss, Anjeer Ka Murabba, Anjeer Khane Ke Fayde, Fig Benefits, Fig Health Benefits, Fig For Blood Pressure, Fig For Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com