- तुलसी माता के विवाह को खूब धाम से मनाया जाता है.
- शालीग्राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है
- तुलसी को मां लक्ष्मी का अवतार माना जाता है.
Happy Tulsi Vivah 2020: आज यानी 25 नवंबर 2020 को देव उठनी एकादशी है. देव उठनी एकादशी में तुलसी विवाह का खास महत्व होता है. हिन्दू धर्म में कार्तिक मास की एकादशी का बहुत ही महत्व है. मान्यता है कि इस एकादशी के दिन तुलसी विवाह किया जाता है. माना जाता है कि जो लोग जीवन में कन्या सुख से वंचित रहते हैं उन्हें तुलासी विवाह से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. ऐसा माना जाता है कि तुलासी विवाह करने से कन्या दान के बराबर फल प्राप्त होता है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार माता तुलसी ने भगवान विष्णु को नाराज होकर श्राम दे दिया था कि तुम काला पत्थर बन जाओगे. इसी श्राप की मुक्ति के लिए भगवान ने शालीग्राम पत्थर के रूप में अवतार लिया शालीग्राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और तुलसी को मां लक्ष्मी का अवतार माना जाता है. एकादशी के दिन तुलसी विवाह किया जाता है. माना जाता है कि मां तुलसी की पूजा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है.
तुलसी विवाह स्पेशल डिशः
तुलसी माता के विवाह को खूब धाम से मनाया जाता है. इस दिन तरह-तरह के पकवान बना कर माता तुलसी और शालीग्राम भगवान को अर्पित किया जाता है. तुलसी विवाह के मौके पर आप भी बनाएं ये खास रेसिपी, आप इस स्वादिष्ट खीर को बना सकते हैं. यह झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है, जिसे कुछ सिम्पल सी सामग्री बादाम, गुलाब जल, गुलाब की पंखुड्डियों, चावल, दूध और चीनी से तैयार किया जाता है. इसे आप किसी भी खास मौके पर भी बना सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
Calcium Rich Foods: हड्डियों को बनाना है मजबूत तो डाइट में शामिल करें, ये 5 सुपरहेल्दी फूड्स

इस दिन तरह-तरह के पकवान बना कर माता तुलसी और शालीग्राम भगवान को अर्पित किया जाता है.
तुलसी विवाह पूजा विधिः
एकादशी व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान विष्णु की अराधना करें. एक चौकी पर तुलसी का पौधा और दूसरी चौकी पर शालिग्राम को स्थापित करें. इसके बाद बगल में एक जल भरा कलश रखें, और उसके ऊपर आम के पांच पत्ते रखें. तुलसी के गमले में गेरू लगाएं और घी का दीपक जलाएं. फिर तुलसी और शालिग्राम पर गंगाजल का छिड़काव करें और रोली, चंदन का टीका लगाएं. तुलसी के गमले में ही गन्ने से मंडप बनाएं. अब तुलसी को लाल चुनरी सिर में डालें. गमले को साड़ी लपेट कर, चूड़ी चढ़ाएं और उनका दुल्हन की तरह श्रृंगार करें. इसके बाद शालिग्राम को चौकी समेत हाथ में लेकर तुलसी की सात बार परिक्रमा की जाती है. इसके बाद आरती करें. तुलसी विवाह संपन्न होने के बाद सभी लोगों को प्रसाद बांटे. प्रसाद में इस मौसम में आने वाले फल, गन्ना और मिठाई का भोग लगया जाता है.
एकादशी शुभ मुहूर्त:
25 नवंबर, बुधवार एकादशी तिथि प्रारम्भ- नवंबर 25, समय 02:42
एकादशी तिथि समाप्त- नवंबर 26, समय 05:10 तक
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
आज है देव उठनी एकादशी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और स्पेशल भोग
एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवले का करें सेवन, जानें ये 5 असरदार लाभ
Diabetes Soup Recipe: डायबिटीज को मैनेज करने में मददगार प्याज और लहसुन का सूप, यहां जानें रेसिपी
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार अलसी के बीज, जानें ये 5 शानदार लाभ
सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं इंस्टेट आलू गार्लिक ब्रेड-Recipe Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं