Hair Care Tips: लंबे घने और सुंदर बाल भला किसे पसंद नहीं. अक्सर महिलाओं को लंबे बालों के साथ एक समस्या से गुजरना पड़ता है, वो है बाल झड़ने की समस्या. लंबे बालों का टूटना आम बात है लेकिन, लगातार झड़ते बाल बालों को कमजोर और पतले बना देते हैं. जिससे हमारे बाल पतले, बेजान नजर आने लगते हैं. अगर आप भी ऐसी किसी भी समस्या से दो चार हो रहे हैं, तो आपको बाजार के प्रोडक्ट की जगह घरेलू उपायों को अपनाने की जरूरत है. आज हम आपको घर में मौजूद दो ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं. जिससे आप अपने बालों को घने, मजबूत और चमकदार बना सकते हैं.
हम बात कर रहे हैं एलोवेरा और मेथी की. ये दो ऐसी चीजें हैं जिन्हें आसानी से घर में पाया जा सकता है. एलोवेरा को स्किन के लिए हममें से ज्यादातर ने इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इससे स्किन ही नहीं बालों को भी हेल्दी रखा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें मेथी और एलोवेरा का बालों में इस्तेमाल.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Abdominal Cramps को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, झटपट मिलेगी राहत

हेयर मास्क बनाने का तरीका- How To Make Hair Mask:
एलोवेरा और मेथी का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख देना है. फिर अगली सुबह इन्हें अच्छे से पीस लेना है. अब इसमें एलोवेरा जेल को अच्छे से मिला लेना है. लो बनकर तैयार हो गया हेयर मास्क.
Pumpkin Juice: कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल
बालों में कैसे लगाएं हेयर मास्क- How To Apply Hair Mask At Home:
एलोवेरा और मेथी से बने घर के मास्क को आप अपने बालों की जड़ों पर ब्रेश की मदद से लगाएं, इसके बाद बालों में कंघी करें ताकि अच्छी तरह से बालों में मास्क लग जाए. फिर अपने सिर को शॉवर कैप की मदद से कवर कर लें. करीब 40 मिनट तक रखने के बाद बालों को माइल्ड शैंपू और साफ पानी से धो लें. कुछ ही दिनों में आप फर्क देख सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं