Giloy Chabane Ke Fayde: हमारे घर के आसपास बहुत से ऐसे पौधे होते हैं, जिनका इस्तेमाल हम रोजमर्रा में नहीं करते, लेकिन वो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे पौधे की, जिसकी पत्तियां अगर आप सुबह खाली पेट चबाएं, तो शरीर की कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है. यह पौधा है गिलोय (Giloy). आयुर्वेद में इसे 'अमृता' यानी अमरता देने वाली बेल कहा गया है. इसकी पत्तियों में इतने जबरदस्त गुण होते हैं कि ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने से लेकर शुगर कंट्रोल, पेट की सफाई और स्किन के रोगों तक में काम आती है.
खाली पेट गिलोय की पत्तियां चबाने फायदे (Khali Pet Giloy Ki Pattiyan Chabane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटी बढ़ाने में जबरदस्त फायदेमंद
गिलोय में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी पावर को मजबूत करते हैं. अगर आप रोज सुबह इसकी 2-3 पत्तियां चबाते हैं, तो छोटे-मोटे संक्रमण, सर्दी-खांसी और वायरल से बचा जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. शुगर लेवल को करता है कंट्रोल
गिलोय की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को नेचुरली कंट्रोल करने में मदद करती हैं. खासकर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद कंपाउंड्स इंसुलिन के प्रभाव को बेहतर बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: पेट की गंदगी साफ करने का रामबाण घरेलू उपाय, बस रात को पानी में मिलाकर पी लीजिए ये 2 चीज
3. पेट की गंदगी और कब्ज से राहत
सुबह खाली पेट गिलोय की पत्तियां चबाने से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं. यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है.
4. स्किन प्रॉब्लम में फायदेमंद
गिलोय की पत्तियां शरीर के अंदर से खून को साफ करती हैं. अगर आपको बार-बार फोड़े-फुंसी, पिंपल्स या खुजली जैसी समस्याएं होती हैं, तो इसका नियमित सेवन लाभकारी होता है.
5. बॉडी डिटॉक्स और वजन कंट्रोल में सहायक
गिलोय की पत्तियां शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती हैं. ये शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालती हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें: बुलेट की रफ्तार से बढ़ेगा विटामिन D, बिना मेहनत किए ये तरीके अपनाकर शरीर में लबालब भर जाएगा
कैसे करें सेवन?
- सुबह खाली पेट 2-3 कोमल गिलोय की पत्तियां अच्छे से धोकर चबा लें.
- उसके बाद गुनगुना पानी पी सकते हैं.
- रोजाना ऐसा करने से 15-20 दिन में फर्क दिखने लगेगा.
सावधानी:
- गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं या किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति डॉक्टर की सलाह लेकर ही सेवन करें.
- ज्यादा मात्रा में सेवन करने से उल्टा असर भी हो सकता है.
गिलोय की पत्तियां दिखने में साधारण हो सकती हैं, लेकिन इनके फायदे असाधारण हैं. अगर आप हर दिन सुबह इसे अपनाते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं. आयुर्वेद की इस प्राकृतिक औषधि को अपने जीवन में जरूर शामिल करें और स्वास्थ्य लाभ पाएं.
Asthma Treatment | अस्थमा: लक्षण, कारण, इलाज | Asthma/Dama ke Lakshan, Ilaj
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं